छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के दल को प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सकुशल एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। आज और कल इन दो दिनों में 6 पैसेंजर…
छत्तीसगढ़ :– सरकार के अधीन कार्यरत करीब चार लाख सरकारी कर्मियों के लिए पेंशन निधि नियम 2026 लागू किया गया है। यह नियम विशेष रूप से पुरानी पेंशन योजना (OPS) के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इस निधि का उद्देश्य भविष्य में पेंशन भुगतान से जुड़े वित्तीय दायित्वों को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करना है। सुरक्षित निवेश माध्यमों में किया जाएगा ओपीएस फंड का उपयोगसरकार OPS फंड की राशि को भारत सरकार की प्रतिभूतियों, सुरक्षित बॉन्ड, और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अनुमोदित अन्य सुरक्षित निवेश साधनों में निवेश करेगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के…
छत्तीसगढ़ :– व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है। अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) लगभग 5039 अभ्यर्थी एवं द्वितीय पाली (माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 8520 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। धमतरी जिले में प्रथम पाली हेतु 16 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली हेतु 32 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारीः-
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुमार…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री बैस ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए श्री रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री मोहित कुमार सरावगी,…
मध्य प्रदेश:– भागीरथपुरा दूषित जल कांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के स्वजन से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Bhagirathpura) इंदौर पहुंचे। सबसे पहले वे बॉम्बे अस्पताल में भर्ती लोगों से मिले। उनके साथ दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कमल नाथ भी मौजूद रहे। भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से करीब 15 मिनट बात करने के बाद वे भागीरथपुरा बस्ती के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी भागीरथपूरा में सबसे पहले मृतक गीता बाई के घर में उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। इसके बाद वे जीवन माली के पहुंचे।…
नई दिल्ली:–देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल बैठकर यात्रा के लिए बनाई गई थीं, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इससे यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी। प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे दोनों…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर अंचल में तेजी से विकास दृष्टिगोचर होगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज कांकेर जिले पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में परलकोट क्षेत्रवासियों के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की गई, जिनमें नए शिक्षा सत्र से बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा…
छत्तीसगढ़:–:राजा मोरध्वज की त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा की गौरवगाथा को समर्पित मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन समारोह ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का अमर प्रतीक है, जो आज भी समाज को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आरंग की यह पुण्यभूमि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के चरण-स्पर्श से तथा द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से…