जबलपुर :– बरगी बांध में पर्यटकों से भरी एक क्रूज बोट के पलटने के बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। तेज आंधी-तूफान के चलते हुए इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज बोट नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के जलाशय में अचानक आए खराब मौसम की चपेट में आ गई। तेज हवाओं और उफनते पानी के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डूब गई। हादसे के…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– महासमुंद जिले में एलपीजी गैस की बड़ी हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। यहां जब्त किए गए गैस से भरे 6 कैप्सूल ट्रकों से करीब 90 मीट्रिक टन एलपीजी गायब कर दी गई। इस गैस की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षित रखरखाव के नाम पर हुई हेराफेरीमामला थाना सिंघोड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से जब्त किए गए 6 एलपीजी कैप्सूल ट्रकों को उरला (अभनपुर)…
छत्तीसगढ़ :– स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने प्रदेशभर में 176 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि कई शिक्षकों का वेतन रोकने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। 303 शिक्षकों ने नहीं की ज्वाइनिंग, कई पहुंचे कोर्ट विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 25 अप्रैल तक कुल 15,310 शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए थे। लेकिन इनमें से 303 शिक्षकों ने नई जगह…
मध्यप्रदेश:– बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, हायर सेकेंडरी (12वीं) की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच होगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।
छत्तीसगढ़ :– मौसम का रुख अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से जहां तेज धूप और लू का असर था, वहीं अब आसमान में बादल छाने और हवाओं के रुख में बदलाव के कारण वातावरण सुहाना हो गया है। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। बादलों के असर से तापमान में गिरावटपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे धूप की तीव्रता कम हुई। इसका असर तापमान पर भी पड़ा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सीसी रोड का तकनीकी परीक्षण कर वास्तविक स्थिति…
छत्तीसगढ़:- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य नहीं– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई क्रूज हादसे की दुखद घटना के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का सुदृढ़ता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जन सुरक्षा के विषय में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी और कोरबा सहित अन्य सभी जिलों के कलेक्टरों…
मध्यप्रदेश:–भोपाल में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित अखिल भारतीय सेमिनार- इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 113वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग का शुभारंभ- लोक निर्माण विभाग का आईआईटी इंदौर के साथ एमओयू साइन- प्रधानमंत्री मोदी ने प्राचीन ज्ञान और परंपरा को विज्ञान के साथ जोड़ा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 2 मई को ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित अखिल भारतीय सेमिनार और इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 113वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग का शुभारंभ किया। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन भी हुआ। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह…
मध्यप्रदेश:- जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, तीन बच्चों समेत 4 लोग अभी लापता है. हादसे वाले दिन क्रूज चला रहे पायलट ने उस दिन के खौफनाक मंजर के बारे में बताया. क्रूज पायलट ने बताया कि उस दिन क्या हुआ था और हादसे कैसे हुआ था. मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए खौफनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बच्चों समेत चार लोग अभी लापता है. इस हादसे ने कई परिवारों को उम्र भर का गम दे दिया है. गुरुवार शाम हुए इस…
नई दिल्ली:- गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सिटिजनशिप (संशोधन) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन करना होगा। साथ ही फिजिकल कार्ड के साथ e-OCI दस्तावेज की भी सुविधा दी गई है, जिससे प्रक्रिया ज्यादा सरल और डिजिटल हो जाएगी। नए नियमों में साफ किया गया है कि कोई नाबालिग एक साथ भारतीय और विदेशी पासपोर्ट नहीं रख सकता। यह प्रावधान दोहरी नागरिकता से जुड़े मामलों में स्पष्टता लाने के लिए जोड़ा गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि OCI स्टेटस एक विशेषाधिकार है,…