नई दिल्ली:- सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और एटीएफ की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनियों को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने भारत की सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने सरकार पर पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ाने की मांग की है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Crude Oil) 126 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था,…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शनिवार को नागरिकों को आपातकालीन चेतावनियों की त्वरित और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शनिवार को नागरिकों को आपातकालीन चेतावनियों की त्वरित और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के मकसद से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। इस प्रणाली को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है ताकि आपात स्थितियों के दौरान…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर के ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, आईजी श्री दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ :– मौसम का रुख अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से जहां तेज धूप और लू का असर था, वहीं अब आसमान में बादल छाने और हवाओं के रुख में बदलाव के कारण वातावरण सुहाना हो गया है। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। बादलों के असर से तापमान में गिरावटपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे धूप की तीव्रता कम हुई। इसका असर तापमान पर भी पड़ा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज…
रायपुर :– गोंदिया के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 3 मई से इस रूट पर करीब 20 दिनों तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। रेलवे द्वारा किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। गोंदिया स्टेशन पर होगा ट्रैक अपग्रेडेशनSouth East Central Railway के नागपुर मंडल की ओर से Gondia railway station पर महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्लेटफॉर्म क्षेत्र में मौजूद पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसकी जगह नया बैलेस्टेड ट्रैक…
मध्यप्रदेश:– बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां पीतांबरा और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा भी मौके पर मौजूद रहे। दोनों ने कड़ी सुरक्षा के बीच माता के दर्शन किये। पीताम्बरा मंदिर में बढ़ी हलचल बताया जा रहा है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार शाम अचानक दतिया पहुंचीं। जिनके आगमन की खबर मिलते ही मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ने सुरक्षा बढ़ा दी। शिल्पा और राज ने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद दोनों सड़क मार्ग…
छत्तीसगढ़ :– राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार IPL की मेजबानी के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर में होने वाले आगामी IPL मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री की आधिकारिक शुरुआत कल यानी 3 मई से होने जा रही है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, फैंस के बीच उत्साह का माहौल और तेज हो गया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगी टिकट बुकिंग सुविधाइस बार टिकट बिक्री पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। फ्रेंचाइज़ी ने स्पष्ट किया है कि फैंस अपनी टिकट केवल…
छत्तीसगढ़:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को पर्यावरण और जनजातीय विरासत के खिलाफ बताया, जबकि केंद्र इसे देश की सुरक्षा और विकास के लिए जरूरी मान रहा है। परियोजना को लेकर जंगलों की कटाई और पर्यावरणीय नुकसान पर सियासी टकराव तेज हो गया है। लोकसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि यह परियोजना प्राकृतिक और जनजातीय विरासत के खिलाफ सबसे बड़े अपराधों में से एक है। केंद्र सरकार इसे भारत की सुरक्षा, समुद्री ताकत और आर्थिक…
छत्तीसगढ़:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं. रेलवे ने अधोसंरचना विकास और मेंटेनेंस कार्यों के चलते बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों की कुल 18 ट्रेनों को रद्द करने का निर्मण लिया है. इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. यह रेल ब्लॉक 3 मई से शुरू होकर 22 मई तक अलग-अलग तारीखों में प्रभावी रहेगा. ट्रेनों के रद्द होने से रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड और बिलासपुर से रायपुर-इतवारी की ओर जाने वाली हजारो…
छत्तीसगढ़:- एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर से अब हल्की राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी. पूरे प्रदेश में अगले 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में…