नई दिल्ली:– आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 1 मई को भारत समेत दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। भारत में मजदूर दिवस को श्रमिक दिवस, लेबर डे, मई दिवस, कामगार दिन, इंटरनेशनल वर्कर डे, वर्कर डे के नाम से भी जाना जाता है। मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित ‘मजदूर दिवस’जानकारों के अनुसार,यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित है। दुनिया के कई देशों में 1 मई के दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। भारत में भी कई राज्य सरकारें अपने यहां अवकाश घोषित करती हैं। यह दिन…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम कोलर में सर्वेक्षण दल को प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों का अमूल्य संग्रह प्राप्त हुआ है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का सजीव प्रमाण है। यह खोज न केवल कांकेर जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, जो प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
कोरबा:–कटघोरा ब्लॉक के धनरास में सुशासन तिहार का शुभारंभजनसमस्या निवारण शिविर में 332 आवेदन प्राप्त, 103 का मौके पर निराकरणजिले में सुशासन तिहार की शुरुआत आज कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनरास से हुई। 01 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले इस तिहार के प्रथम दिवस आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी…
रायपुर :– जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के शासकीय विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से जिला प्रशासन के नेतृत्व में तथा अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “मिशन उत्कर्ष” का संचालन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन जिला कलेक्टर द्वारा किया गया, जबकि समन्वय और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा विभाग ने निभाई।पूर्व में रायपुर जिले की बोर्ड परीक्षा रैंकिंग लगभग 33वें स्थान के आसपास थी। इसे ध्यान में रखते हुए एक डेटा-केंद्रित शैक्षणिक मॉडल तैयार कर जिले के 215 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में लागू किया गया। इस पहल के तहत कक्षा 10वीं…
मध्य प्रदेश :– हाईकोर्ट की ग्वालियर युगल पीठ ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के अधिकारों को लेकर अहम और ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। एक सुनवाई के दौरान अदालत ने गुरुवार को साफ कहा कि किसी भी अल्पसंख्यक संस्थान जो सहायता प्राप्त है उसे अपने प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य के चयन का पूर्ण संवैधानिक अधिकार है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि सरकार इन संस्थानों पर वरिष्ठता आधारित नियम लागू करने के लिए बाध्य नहीं कर सकती। बता दें कि सुनवाई के दौरान पीठ ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में प्राचार्य की भूमिका बेहद अहम…
छत्तीसगढ़ :– बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली को लेकर एक नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश दिखाई देती है। विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने श्सुशासनश् को केवल एक नारा नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन का आधार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। सीमित समयावधि करीब 2 वर्ष 4 माह 17 दिन में ही सरकार ने विकास का जो खाका तैयार किया है, उसे भविष्य की बड़ी तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश की पहचान ‘धान का कटोरा’ के रूप में रही है, लेकिन इस पहचान को सम्मान देने का काम हालिया…
मध्य प्रदेश :– छतरपुर से एक बार फिर पेशाब कांड का मामला सामने आया है। जहां ससुराल पक्ष ने पहले दामाद के साथ मारपीट की, फिर चेहरे पर पेशाब कर गन्दी गंदी गालियां दी। इतना ही नहीं इसके बाद ससुराल वाले ने पीड़ित की पत्नी का अपरहण कर लिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से कर इंसाफ की गुहार लगाई। भीमकुंड के पास जंगल में की गई मारपीट प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर जिले के शाहगढ़ निवासी भूपेंद्र आठिया (26 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2025 को पार्वती पटेल के साथ हिंदू…
छत्तीसगढ़ :– गरियाबंद जिले के उड़ीसा सीमा से लगे इलाकों में लगातार भूकंपीय गतिविधियों और खराब मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 36 घंटों में तीसरी बार धरती के कांपने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक 13 वर्षीय बालक की मौत ने हालात को और गंभीर बना दिया है। लगातार तीसरी बार महसूस हुए भूकंप के हल्के झटकेदेवभोग क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:20 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले बीती रात करीब 7:20 बजे भी धरती कांपी थी। एक दिन पहले दर्ज झटकों…
सिंघीतराई, :– वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई अनेक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही में संचालित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘आरोग्य परियोजना’ के जरिए अब तक लगभग 1500 ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं दी गईं। परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन,…
छत्तीसगढ़ :– सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब दोपहिया वाहन पर सफर करने वाले चालक ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले सहयात्री के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर द्वारा जारी निर्देश सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। खासतौर पर राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर इस नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।विभाग ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ…