छत्तीसगढ़:–:ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “पानी बचाओ जन-जागरूकता अभियान” का भव्य आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में अभूतपूर्व जनसमर्थन, विशाल जनसमूह और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री सुनील सोनी जी, विधायक रायपुर दक्षिण, माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी, विधायक रायपुर उत्तर तथा प्रख्यात उद्यमी एवं ग्रीन आर्मी के संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे। दोनों विधायकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। प्रत्येक नागरिक को पानी बचाने का संकल्प लेना होगा, क्योंकि जनभागीदारी से ही जल…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के पश्चात राजनांदगांव के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से उनके विधानसभा स्थित कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान हाल ही में आयोजित कैबिनेट बैठक में राजनांदगांव के खेल विकास को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर विस्तार से चर्चा हुई। कैबिनेट द्वारा आधुनिक खेल मैदान एवं क्रिकेट अकादमी के निर्माण हेतु जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा अंतर्गत दर्ज भूमि में से 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री…
नई दिल्ली:- कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए पर्यवेक्षक के रूप में निर्वाचन आयोग द्वारा केवल केंद्रीय कर्मी ही नियुक्त किए गए हैं। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग का फैसला पूरी तरह वैध है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील तथा टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव वाले किसी अन्य राज्य में ऐसी नियुक्तियां नहीं की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऐसा करने…
छत्तीसगढ़:- विधानसभा में मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण देने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे परिसीमन के बाद लागू करने की मांग की गई. विशेष सत्र में इस पर चर्चा हुई, हालांकि विपक्ष ने अपने प्रस्ताव को शामिल न किए जाने पर आपत्ति जताई और सदन में बहस भी हुई. छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें मांग की गई कि परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. यह प्रस्ताव महिलाओं की…
मध्यप्रदेश:- जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार शाम क्रूज डूब गया. अब तक 9 शव बाहर निकाले जा चुके हैं. 9 से 10 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं. क्रूज के अंदर शव होने की आशंका है. मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया. आंधी और तूफान के बीच मध्यप्रदेश टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया. देखते ही देखते क्रूज पानी के अंदर समा गया. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 से 10 लोग लापता हैं. हादसे के बाद…
नई दिल्ली:- देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बिजली गिरने और तूफान का खतरा बना हुआ है. आइए इस खबर में जानिए पूरे देश के मौसम का…
नई दिल्ली:- कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ प्रभावी हो गए हैं। मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 रुपए तक महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3071.50 हो गई है। पहले ये ₹2078.50 में मिल रहा था।असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती…
नई दिल्ली:- कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के फैसले के खिलाफ दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट खुली अदालत में सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने पुनर्विचार याचिकाओं पर खुली अदालत में सुनवाई की मांग स्वीकार कर ली है और चीफ जस्टिस का आदेश लेकर 13 मई को केस लगाने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश टीईटी की अनिवार्यता के आदेश से प्रभावित हो रहे शिक्षकों के लिए एक राहत की खबर है, क्योंकि खुली अदालत में सुनवाई होने से उनके वकील कोर्ट के समक्ष बहस कर…
नई दिल्ली:- राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह पिछले दिनों आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। हरभजन सिंह ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में गुहार लगाई है कि पंजाब सरकार को उनकी सुरक्षा बहाल करने का निर्देश दिया जाए। पूर्व क्रिकेटर सिंह ने राघव चड्ढा समेत आप के छह राज्यसभा सदस्यों के साथ 24 अप्रैल को भाजपा का दामन थाम लिया था। राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh ) ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल…
नई दिल्ली:– सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में सफलता मिलती है। वही नियमों का उल्लंघन करने से जीवन में मुश्क़िलों का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए सोने के कमरे को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र और किन चीजों को सिरहाने के पास रखकर सोने की दी जाती है सलाह। इन वास्तु टिप्स से घर और जीवन में सकारात्मक और सफल बदलाव हो सकेंगे ।दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोने के फायदेवास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में…