उत्तर प्रदेश :– प्रयागराज में चल रहे माघ मेला के एक शिविर में अचानक भीषण आग लगई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार शाम को सेक्टर 5 स्थित मेला क्षेत्र के एक शिविर में आग लगने से भगदड़ मच गई। आग की लपटे देख लोग वहां से भागने लगे। आनन-फानन में सूचना मेला प्रशासन तक पहुंचाई गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि यह घटना माघ मेले में लगे नारायण शुक्ला धाम शिविर का बताया जा रहा…
Author: Tv36 Hindustan
‘ नई दिल्ली:– मौत का कारण बन रहे चायनीज मांझे की बिक्री इंदौर में प्रतिबंध है, लेकिन इस धागे से पतंग उड़ाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने चायनीज मांझे का उपयोग करने को लेकर प्रतिबंधित आदेश जारी किए हैं। अब यदि चायनीज मांझे का उपयोग किया तो संबंधित व्यक्ति, दुकान संचालक और आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई होगी। यदि नाबालिग इसका उपयोग करते पाए गए, तो अभिभावक की जिम्मेदारी तय होगी। पक्षी हो या लोग, सभी हो रहे घायलचायनीज मांझे से लगातार हादसे हो रहे है। कई पक्षी इस धागे में फंसकर घायल हुए हैं और कुछ…
छत्तीसगढ़ :– क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में आईपीएल 2026 के दो मैच आयोजित किए जाएंगे, जो रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम IPL के दौरान इन मैचों में हिस्सा लेगी। इसी सिलसिले में RCB के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान BCCI कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि IPL जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मैच छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की राष्ट्रीय स्तर…
बालकोनगर, :–वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वर्ष 2025 में अपनी सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ के माध्यम से लगभग 1.2 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया। उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बालको निरंतर समुदाय की सेवा कर रहा है। इस वर्ष की थीम “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” को आत्मसात करते हुए कंपनी ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत वर्ष भर में 77,700 से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं…
नई दिल्ली :– एनसीआर समेत पूरे देश में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर सुप्रीम कोर्ट ने आज (13 जनवरी 2026) एक बेहद कड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय की बेंच ने स्पष्ट आदेश दिया है कि यदि कोई कुत्ता किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रशासन की होगी। कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कुत्ता काटने से कोई बच्चा या बुजुर्ग जख्मी होता है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो संबंधित राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजा देना होगा। कुत्तों को घर ले जाएं, सड़कों पर दहशत क्यों?”मामले…
नई दिल्ली:–* आज के डिजिटल दौर में बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाना माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक क्रांतिकारी फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही वॉट्सऐप पर ‘Secondary Accounts’ की शुरुआत होने वाली है, जिससे 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के अकाउंट को उनके पेरेंट्स कंट्रोल कर सकेंगे क्या है ‘Secondary Account’ का नया सिस्टम?वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नाबालिगों (Teenagers) के लिए एक विशेष अकाउंट सिस्टम तैयार कर रही है। इसमें…
नई दिल्ली:– लोहड़ी केवल अग्नि, गीत और मिठास का पर्व नहीं है, बल्कि यह पंजाब की सामूहिक चेतना, सामाजिक न्याय और लोकसंस्कृति का जीवंत प्रतीक है। यह वह अवसर है, जब लोकगीतों के माध्यम से समाज स्वयं से सवाल करता है, दहेज क्यों, लालच क्यों, भेदभाव क्यों और मेहनत का अपमान क्यों? लोहड़ी की आग सिर्फ ठंड दूर करने का साधन नहीं, बल्कि बराबरी, साझेदारी और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। यही कारण है कि यह पर्व सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि सोच और संस्कारों का उत्सव भी है। लोहड़ी के लोकगीत मनोरंजन नहीं, लोक-न्याय की आवाज:लोहड़ी के गीतों…
नई दिल्ली:– क्विक कॉमर्स सेक्टर में 10 मिनट में डिलीवरी के वादे को लेकर अब केंद्र सरकार सख्त नजर आ रही है। डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद Blinkit ने अपने सभी ब्रांड से 10-Minute Delivery फीचर हटाने का फैसला किया है। सरकारी दखल के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में Zomato, Swiggy और Zepto जैसी अन्य क्विक कॉमर्स कंपनियां भी इसी दिशा में कदम उठा सकती हैं। श्रम मंत्री ने कंपनियों से की सीधी बातचीत:सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया…
छत्तीसगढ़ :–: राजधानी रायपुर में एक 9 वर्षीय बच्ची से लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज इस गंभीर प्रकरण में 55 वर्षीय एक दुकानदार पर आरोप है कि उसने बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर अपने घर ले जाकर यौन शोषण किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। क्या हुआ और कैसे खुलासा हुआघटना का खुलासा 12 जनवरी की सुबह हुआ। परिजनों के अनुसार, बच्ची दर्द की शिकायत करते हुए रो रही…
मध्यप्रदेश :– मोहन यादव सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर लाखों नए शासकीय कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में पूर्ण वेतन से जुड़े प्रस्ताव पर आज अहम फैसला लिया जा सकता है। नए कर्मचारियों को अब तक परिवीक्षा अवधि में आंशिक वेतन मिल रहा है, जिसे लेकर कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। इस मुद्दे पर हाईकोर्ट पहले ही कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुना चुका है, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पूर्व में इस विषय पर सकारात्मक संकेत दे चुके हैं। ऐसे में माना जा…