Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज से 4 दिनों तक जमकर बरसने वाले हैं बदरा, जान लें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
    राष्ट्रीय

    आज से 4 दिनों तक जमकर बरसने वाले हैं बदरा, जान लें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मानसून धीरे अपने पूरे रंग में आ चुका है. देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की जमकर बारिश हो रही है. कई जगह भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात भी हैं. फिर भी लोग गर्मी से राहत मिलने और धान की फसल के लिए पानी का इंतजाम होने से खुश हैं. मौसम विभाग ने आज के लिए भी अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

    उत्तरी भारत में अगले 3-4 दिनों तक जमकर बरसात

    मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में आज से 25 जुलाई तक, जम्मू कश्मीर में 26 जुलाई तक और पंजाब में आज व कल तेज बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में भी बिजली चमकने के साथ आज और कल भारी बरसात की आशंका जताई गई है. राजस्थान में 26 जुलाई तक और हरियाणा में 25 जुलाई तक बारिश का अनुमान लगाया गया है.

    मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक देश के उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है. जबकि गुजरात में फिर से जोरदार बारिश और बाढ़ की आशंका जताई गई है. इसी अवधि में चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भारती बरसात का अंदेशा जताया गया है.

    दिल्ली-एनसीआर में आज छाए रहेंगे बादल

    अगर दिल्ली एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में रुक-रुककर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे पेड़ और खंभे गिर सकते हैं. हालांकि इससे मौसम के पारे में गिरावट आएगी. बादल छाए रहने से आज सूर्य देव ज्यादा देर तक दिखाई नहीं देंगे.

    इन राज्यों में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान

    दक्षिण भारत में भी आज जमकर बारिश होगी. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कई हिस्सों में आज भारी बरसात हो सकती है. बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिन जमकर बरसात होगी. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मध्यम से तेज बरसात होने का अनुमान है.

    Post Views: 0

    hindinews india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजगदीश के चेहरे पर आई मुस्कान मिला मोटर ट्राईसाईकिल
    Next Article आज का राशिफल 23 जुलाई 2022 : मेष और मिथुन राशि के लिए लाभप्रद दिन, जानिए आपके तारे क्या कहते हैं
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…

    April 17, 2026

    स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…
    • सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…
    • सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…
    • स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…
    • WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?