Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक
    समाचार

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    By Tv36 HindustanJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालकोनगर, :–भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क का निर्माण किया गया है। कंपनी द्वारा विकसित यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित खेल उपकरण, कसरत करने के लिए विभिन्न उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक एवं विश्राम क्षेत्र, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। हरियाली, सौंदर्यीकरण एवं आरामदायक सुविधाओं से युक्त यह पार्क समुदाय के लिए एक आदर्श मनोरंजन एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

    नगर निगम कोरबा, वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल ने कहा, “बालको द्वारा विकसित जुबली पार्क समुदाय के लिए एक अत्यंत सराहनीय और उपयोगी कार्य है। पार्क में योग एवं ध्यान के लिए विशेष योगा प्लेटफॉर्म, बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले एवं खेल उपकरण, आकर्षक हरियाली तथा सुव्यवस्थित सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह उद्यान कोरबा जिले के सबसे सुंदर एवं सुव्यवस्थित पार्कों में से एक है। बालको ने समुदाय के लिए एक ऐसा स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल तैयार किया है, जहां सभी आयु वर्ग के लोग स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्रकृति के बीच गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत कर सकेंगे।

    पार्षद ने कहा कि बालको अपनी सामुदायिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कर रहा है। टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण, आंबेडकर स्टेडियम का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण, नेहरू पार्क का निर्माण तथा अन्य अनेक जनहितकारी परियोजनाएं इसका प्रमाण हैं। ये सभी कार्य समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने जुबली पार्क जैसी जनहितकारी पहल के लिए श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

    जुबली पार्क को केवल मनोरंजन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि समुदाय के लिए एक जीवंत सामाजिक एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक सहभागिता के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। पार्क में समय-समय पर योग, फिटनेस एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकें। बालको की यह पहल टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यह पार्क स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक मेलजोल एवं सामुदायिक जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनेगा।

    Post Views: 115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी…
    Next Article कोचिंग सेंटर में आग लगने से इतने छात्रों की मौत,मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने की इस गांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का कियालोकार्पण-भूमिपूजन…

    June 22, 2026

    नए शोध से पता चलता है कि बुजुर्गों के लिए झपकी लेने का सबसे अच्छा समय ये है…

    June 22, 2026

    कोचिंग सेंटर में आग लगने से इतने छात्रों की मौत,मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान…

    June 22, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी…

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने की इस गांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का कियालोकार्पण-भूमिपूजन…
    • नए शोध से पता चलता है कि बुजुर्गों के लिए झपकी लेने का सबसे अच्छा समय ये है…
    • कोचिंग सेंटर में आग लगने से इतने छात्रों की मौत,मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान…
    • बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?