Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल के हत्या की गुत्थी का बालको पुलिस ने किया पर्दाफाश,मृतक का दोस्त ही निकला हत्या का आरोपी…
    समाचार

    गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल के हत्या की गुत्थी का बालको पुलिस ने किया पर्दाफाश,मृतक का दोस्त ही निकला हत्या का आरोपी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    **•अपराध कमांक 445/2024 धारा 103 (1) BNS 2023*नाम आरोपी* सतीश काठले पिता स्व. प्यारे लाल काठले उम्र 34 वर्ष निवासी- नया घासीदास चौक भदरापारा बालको, थाना बालको नगर, जिला कोरबा (छ०ग०)मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.09.2024 के प्रातः 08:30 बजे प्रार्थिया श्रीमति रजनी जायसवाल पति भुवनेश्वर जायसवाल उम्र 28 वर्ष साकिन- भदरापारा शिव मंदिर के पास बालको, थाना-बालकोनगर, जिला-कोरबा (छ०ग०) थाना आकर गुम इंसान दर्ज करायी कि इसका पति भुवनेश्वर जायसवाल दिनांक 14.09.2024 के रात्रि करीबन 08:00 बजे घर से निकला था, जो दिनांक 15.09.2024 के सुबह 08:00 बजे तक घर नहीं आया जिसके मोबाईल में रात 10:00 बजे फोन करने पर मोहल्ले के सतीश नामक युवक के साथ वाद विवाद होने की आवाज सुनाई देना तथा कुछ देर बाद से मोबाईल नहीं उठाना बतायी कि सूचना पर थाना बालको नगर में गुम इंसान कमांक 83/2024 कायम कर कोई गंभीर अपराध घटित होने की आशंका पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी को हालात से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल के पता तलाश हेतु मृतक के परिजन से पूछताछ कर शंका के आधार पर मृतक के दोस्त सतीश काठले को थाना तलब कर पूछताछ किया गया जो शुरू में पुलिस को गुमराह कर गोल मोल जवाब दे रहा था, जिसे पूछताछ करने पर बताया कि गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल इसका स्कूल का दोस्त है, जो विगत 03-04 माह पूर्व इसकी माता जी का हितग्राही कार्ड एवं आधार कार्ड अपडेट का कार्य हेतु घर आना जाना करता था जो दिनांक 14.09.2024 को दोपहर वह अपनी पत्नि का मोबाईल देखा तो भुवनेश्वर जायसवाल व उसकी पत्नि की अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिली

    इस संबंध में चर्चा एवं पूछताछ करने के लिए 14.09.2024 के शाम करीबन 08:00 बजे भुवनेश्वर को बुलाया जो दोनों अनुज राणा फैक्ट्री के पास नया रिस्दा भदरापारा पुराना राखड डेम के ऊपर मिले साथ में बैठकर बीयर पिये तथा भुवनेश्वर को अपनी पत्नि से दूर रहने के लिए समझाईश देने पर नहीं मानने पर दोनों का वाद विवाद लड़ाई झगड़ा होने लगा तथा इसी दौरान गुस्से में आकर अपने जेब में रखे चाकू से भुवनेश्वर के छाती में प्राणघातक हमला करना जिससे उसकी मृत्यु होना, इसके बाद भुवनेश्वर के शव को घसीट कर झाड़ी के बीच ले जाकर मोटर सायकल के टंकी से पेट्रोल निकाल कर उसके चेहरे पर डाल कर जला देना एवं घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री को घटना स्थल के पास ही झाड़ियो में फेक देना बताये। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं मृतक के परिजनों को साथ लेकर घटना स्थल अनुज राणा फैक्ट्री नया रिस्दा भदरापारा पुराना राखड डेम के ऊपर पहुंच कर आरोपी के निशादेही पर आरोपी के कब्जे से मृतक के शव को बरामद किया गया।

    मृतक के परिजनों से शव का शिनाख्तगी कराया गया तथा आरोपी सतीश काठले के निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त पाये जाने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 445/2024 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का अपराध कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में सउनि माखन लाल पात्रे, धनंजय सिंह जाटवर, प्रधान आरक्षक 418 लक्ष्मीकांत खरसन, आर0 514 अनिल साहू, आर0 781 कृष्ण कुमार मरावी, आर0 706 शिव कुमार पैकरा, आर0 508 शत्रुहन बंजारे, आर० 36 राजेन्द्र यादव, आर0 151 हिमांचल कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

    Post Views: 6,710

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकई देशों के नाम के अंत में आता है स्तान , जाने क्या है स्तान का मतलब…
    Next Article अपराध रोकथाम और अन्वेषण के लिये लगे 336 सीसीटीवी कैमरे, इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण किया गया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…

    September 24, 2026

    एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…
    • एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
    • उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?