नई दिल्ली.आईपीएल 2023 के करीब आधे कप्तानों पर बैन का खतरा मंडरा रहा है. 2 बार और गलती और इन कप्तानों पर बैन लग जाएगा. जिस कप्तानों पर बैन की तलवार लटक रही है, उनमें हार्दिक पंड्या, फाफ डु प्लेसी, संजू सैमसन, केएल राहुल जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इनकी टीम भी लीग में धमाल मचा रही हैं, ऐसे में कप्तान पर बैन लगने से टीम को भी झटका लग सकता हैं.गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, एक मैच में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा.
5 टीमों के लिए खतरे की घंटीस्लो ओवर रेट के चलते कप्तानों पर लगा ये जुर्माना महज 12 लाख रुपये का नहीं है, बल्कि एक चेतावनी भी है, क्योंकि अगर ये टीमें 2 बार यही गलती और दोहरा देती है तो कप्तान पर बैन लग जाएगा. ऐसे में इन कप्तानों को अब सतर्क रहने की जरूरत है. सभी टीमों ने पहली बार नियम का उल्लंघन किया था, इसीलिए कप्तान पर जुर्माना लगा.
किन कप्तानों पर अभी तक लगा फाइनमैच नंबर कप्तान मैच15 फाफ डु प्लेसी RCB vs LSG17 संजू सैमसन RR vs CSK18 हार्दिक पंड्या GT vs PBKS22 सूर्यकुमार यादव MI vs KKR26 केएल राहुल LSG vs RRक्या है नियमतय समय पर ओवर नहीं फेंक पाने के कारण कप्तानों को सजा मिली. अगर ये टीमें वापस ऐसी गलती दोहराती हैं तो फिर पूरी टीम पर जुर्माना लगेगा और कप्तान का फाइन बढ़कर 24 लाख हो जाएगा और बाकी टीम के प्लेयर्स को मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना देना होगा.तीसरी बार गलती होने पर कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच के लिए बैन भी लग सकता है है.
जबकि प्लेइंग इलेवन के बाकी 10 खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50 फीसदी का जुर्माना लगेगा. ऐसे में आने वाले आईपीएल मुकाबलों में टीम को सावधान रहने की जरूरत है.