Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बैंकिंग सेक्टर बाहर आया NPA के जाल से, हालात पूरी तरह से नियंत्रण में…
    News

    बैंकिंग सेक्टर बाहर आया NPA के जाल से, हालात पूरी तरह से नियंत्रण में…

    By Tv 36 HindustanNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    , नई दिल्ली। वर्ष 2017-18 में जब भारतीय बैंकिंग सेक्टर में फंसे कर्जे यानी नॉन-परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) का स्तर 10 फीसद (बैंकों की तरफ से वितरित कुल कर्जे के अनुपात में) हो गया था, तब कई घरेलू और विदेशी वित्तीय एजेंसियों ने भारतीय बैंकिंग की मर्सिया पढ़नी शुरू कर दी थी। लेकिन अब हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। देश के सभी बड़े बैंकों का शुद्ध एनपीए का स्तर एक फीसद से नीचे आ चुका है।क्या फिर से बढ़ सकता है एनपीएसरकार की तरफ से जो आंकड़े सोमवार को सदन में पेश किये गये उससे भी संकेत मिलते हैं कि कर्ज वसूली का सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा है। निकट भविष्य में एनपीए की समस्या के फिर से सिर उठाने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही है।

    वित्त मंत्रालय की तरफ से लोकसभा में बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों में 6,82,286 करोड़ रुपये की राशि की वसूली की बकायेदारों से की जा चुकी है जिसने एनपीए के स्तर को नीचे लाने में अहम भूमिका निभाई है।वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया है कि “पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय बैंकों ने कुल 1,70,107 करोड़ रुपये की राशि को बट्टे खाते में डाला है। जबकि पिछले तीन वित्त वर्षों की बात करें तो यह राशि 5,53,057 करोड़ रुपये है। उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि सरकार के स्तर पर बैंकों के बकाए कर्ज की राशि को बट्टे खाते में नहीं डाला जाता बल्कि यह कदम बैंकों के स्तर पर उठाया जाता है। साथ ही बट्टे खाते में डालने का मतलब यह नहीं है कि उक्त खाताधारकों से फिर उस कर्ज की वसूली नहीं की जाएगी।

    बैंक आगे भी कर्ज वसूली की प्रक्रिया जारी रखते हैं।”बैंकों का कैसे कम हो रहा है एनपीएयह विडियो भी देखेंसनद रहे कि बैंक जितनी बकाए कर्ज की राशि बट्टे खाते में डाल देते हैं उसका बहुत ही कम हिस्सा फिर वसूल हो पाता है। बीते मानसून सत्र में ही वित्त मंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में बताया गया था कि विगत पांच वर्षों में जितनी राशि बट्टे खाते में डाली गई है उसमें से सिर्फ 18.70 फीसद हिस्सा ही बाद में वसूलने में सफलता मिली है।हाल के हफ्तों में देश के प्रमुख बैंकों के वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो यह बात साफ नजर आती है कि कर्जे को बट्टे खाते में डालने से हो या कर्ज प्रबंधन बेहतर तरीके से लागू करने से हो, इनके एनपीए का स्तर काफी हद तक काबू में है।

    भारतीय स्टेट बैंक का ताजा नतीजा बताता है कि उनका शुद्ध एनपीए का स्तर सितंबर, 2024 की समाप्त तिमाही में 0.58 फीसद, पीएनबी का इसी अवधि में 0.48 फीसद, निजी सेक्टर के एचडीएफसी बैंक का 0.41 फीसद, आईसीआईसीआई का 0.42 फीसद पर आ चुका है। इससे भी बड़ी बात यह है कि ज्यादातर बड़े व प्रमुखों का रिकॉर्ड यह भी बताता है कि एनपीए का स्तर पर पिछले पांच तिमाहियों से लगातार घटा है।

    Post Views: 890

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसाय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया, पांचवी और आठवीं में बोर्ड परीक्षाएं होंगी…
    Next Article एक्यूप्रेशर और एक्यूपंक्चर में क्या है अंतर, दर्द हो जाएगा गायब, यहां जाने दोनों के बारे में पूरी जानकारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नरसिंगपुर के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरी DDS टैंक, मौके पर…

    May 5, 2026

    राजनीति में तीखी बहस विकास, रेत खनन और वादों पर आमने-सामने हुए नेता…

    May 5, 2026

    फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर…

    May 5, 2026

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…,

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नरसिंगपुर के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरी DDS टैंक, मौके पर…
    • राजनीति में तीखी बहस विकास, रेत खनन और वादों पर आमने-सामने हुए नेता…
    • फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर…
    • पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…,
    • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई बड़ी तेजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?