आजकल मोबाइल तेजी से लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा हैं. शायद ही कोई ऐसा एज ग्रुप हो, जो इसका इस्तेमाल ना करता हो, पर क्या आप जानते हैं कि इसके फायदे के साथ इसके नुकसान भी बहुत से हैं. अगर आपको भी रात में सोते समय अपना मोबाइल फोन तकिए के पास रखकर सोने की आदत है तो जरा संभल जाएं, क्योंकि रात में बार-बार उठकर फोन चेक करने या सोने से पहले देर तक फोन पर लगे रहने की आदत आपकी नींद बर्बाद कर रही है.
इसके साथ ही ये आदतें आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. रात को सोते समय मोबाइल को अपने आप से दूर रखें. रात के समय मोबाइल पास रखकर सोने से दिमाग पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.फोन साइड में रखकर सोना है खतरनाक
मोबाइल फोन हानिकारक रेडिएशन का निकलते हैं, जो आपके मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिससे आप सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं।फोन रेडिएशन के ये भी हैं नुकसानमोबाइल फोन रेडिएशन इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही आपके सेल फोन से निकलने वाली नीली रोशनी नींद पैदा करने वाले हार्मोन के उत्पादन को भी बाधित कर सकती है, जिसे मेलाटोनिन भी कहा जाता है। यह सर्कैडियन रिदम (बॉडी क्लॉक) को बाधित करता है, जिससे सोने में कठिनाई होती है।सोते समय कितना दूर होना चाहिए फोनजैसे ही आप फोन को दूर ले जाते हैं, रेडियो फ्रीक्वेंसी इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक फील्ड की ताकत जो फोन से जुड़ी होती है, बहुत कम हो जाती है।
कोई विशिष्ट दूरी का पैमाना नहीं दिया गया है, लेकिन सलाह दी जाती है कि इसे कम से कम तीन फीट की पर रखकर इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है।सोते वक्त फोन चलाने की लत ऐसे छोड़ेंजब आप सोने वाले हों तो फोन बंद कर दें या इसे ‘साइलेंट’ पर रख दें। यदि आपको कॉल के लिए उपलब्ध होना आवश्यक है, तो अपने मोबाइल फोन को अपने बिस्तर से दूर रखें। अलार्म के लिए घड़ी का उपयोग करें। ऐसे लोग हैं जिन्हें सोने से ठीक पहले ई-बुक पढ़ने की आदत होती है। वह एक वास्तविक पुस्तक पढ़ें।