
मुम्बई:- आज महाराष्ट्र में आज कोरोना के 711 नए मरीजों की पहचान हुई है। जो पिछले दिन की तुलना में करीब 186 फीसदी ज्यादा है। साथ ही 24 घंटे में 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
सोमवार को 248 नए मामले सामने आए थे। बीते सात दिनों में राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 11 रही है। राज्य में कोरोन से मृत्यु की दर 1.82 फीसदी है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने मंगलवार को कहा कि सरकार कोरोना को लेकर अगले सप्ताह मॉक ड्रिल कराने जा रही है।