
नोएडा:- दिल्ली मेट्रो में कुछ दिन पहले एक घटना हुई थी। एक महिला के ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर तूफान मचा हुआ है। कुछ लोग महिला के ड्रेस के पक्ष में बात कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर नैतिकता की बात कर रहे हैं
आपको बता दे कि दिल्ली मेट्रो में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वो महिला काफी छोटे कपड़े पहने हुए हैं। इस कपड़े को लेकर ही लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं। हाल के दिनों में दिल्ली मेट्रो में अजीबो गरीब कपड़े और आपसी विवाद की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए हैं।