नई दिल्ली:– सावन सोमवार, हरियाली तीज, कांवड़ यात्रा जैसे कई सारे तीज-त्योहारों की रौनक रहती है। इस मौके पर भगवान शिव की आराधना महिलाएं बड़े ही विधि-विधान के साथ करती है जिससे विशेष फल की प्राप्ति होती है। सावन के पांच सोमवार के दौरान हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है इस मौसम में हरे रंग का अर्थ प्रकृति और हरियाली से होता है। इतना ही नहीं भगवान शिव को हरा रंग प्रिय माना गया है इसलिए महिलाएं भी पूजन के दौरान हरे रंग की साड़ी पहनने के अलावा इन टिप्स को फॉलो करती है तो सादे लिबास में भी खूबसूरत नजर आती है।
इन टिप्स के जरिए सादगी में भी अप्सरा दिखेगी आप
सावन के महीने में पूजन के दौरान कुंवारी या सुहागिन महिलाओं को इन खास टिप्स को आजमाना चाहिए इससे आप बेहद खूबसूरत नजर आती है चलिए जानते है..
पहनें हरे रंग की साड़ी या सूट
सावन के महीने में पूजा के दौरान हरे रंग का महत्व होता है इसके लिए अच्छे वर के लिए अगर कुंवारी लड़कियां पूजन करती है तो उन्हें हरे रंग का सूट सादगी भरा पहनना चाहिए। इसके अलावा सुहागिन महिलाओं के लिए हरी साड़ियां बेस्ट होती है। सादगी के साथ अगर आप साड़ी का चुनाव करते है तो आप पर फबती है।
हरी चूड़ियां हैं जरूरी
सावन के महीने में साड़ी के साथ हरे रंग की चूड़ियां अगर आप पहनते है तो आपके लुक को बढ़ा देती है इसके लिए आप अपने सादे लिबास के साथ हरे रंग की चूड़ियों और कड़े पहने तो आपके लिए बेस्ट होते है। चूड़ी कांच की होनी चाहिए प्लास्टिक की सही नहीं मानी जाती है।
सादी ज्वैलरी ही फबती है
सावन के महीने में पूजन के दौरान भूलकर भी ज्यादा भारी भरकम ज्वैलरी नहीं पहनें। इसके अलावा अपने लुक को बढ़ाने के लिए अगर आप हल्के ईयररिग्स और गले में हल्का सा चोकर पहनती है तो यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसके अलावा अपने साड़ी लुक को पूरा करने के लिए आप उंगलियों में अंगूठी का स्टाइल जरूर अपनाएं।
सादगी भरा हो ब्लाउज
अक्सर महिलाएं हरी साड़ी के साथ स्टाइल वाले ब्लाउज पहन लेती है इस दौरान आपको साड़ी का ब्लाउज बनवाने के दौरान इन बातों का ध्यान रखना होगा कि, स्टाइल में ज्यादा कट-पीट ना हों सादी स्टाइल ही पूजा के दौरान अच्छी मानी जाती है।
लगाएं बालों में गजरा
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक चीज यानि गजरा लगाना नहीं भूले। बारिश के मौसम में अक्सर पानी की वजह से बालों को नुकसान पहुंचने का खतरा होता है इसके लिए अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप में गजरे का इस्तेमाल करें ।
