नई दिल्ली:– एफडी सिक्योर निवेश के लिए लोगों की पहली पसंद हैं। वहीं कई लोगों को लगता है कि एफडी में निवेश करके वह मोटा फंड जमा नहीं कर सकते हैं, जबकि, ऐसा नहीं है।
आज हम आपको पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कुछ एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें निवेश करके आप मोटा फंड जमा कर पाएंगे।
एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अमृत कलश योजना स्पेशल FD स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में निवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 है। इस एफडी का टेन्योर 400 दिन का होता है और इसमें ग्राहक को 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
इस स्कीम में गारंटी ब्याज मिलता है और निवेशक तिमाही, मासिक या छमाही इंटरेस्ट पेमेंट में से कोई भी एक ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर इस स्कीम में मैच्योरिटी से पहले निकासी की जाती है तब 0.5 फीसदी से 1 फीसदी तक का ब्याज काट लिया जाता है।
मैच्योरिटी टेन्योर- 400 दिन
ब्याज दर- 7.10 फीसदी
एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम
एसबीआई की वीकेयर एफडी स्कीम भी काफी पॉपुलर है। इसमें हाई इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जाता है। इस स्कीम में सीनियर सिटिजन को 0.5 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
वर्तमान में एफडी स्कीम में निवेशक को 7.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी स्कीम में न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 10 साल तक निवेश किया जाता है।
मैच्योरिटी टेन्योर- 5 साल से 10 साल
इंटरेस्ट रेट- 7.50 फीसदी
