Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नया मोबाइल खरीदने से पहले रखें इन पांच बातों का ध्यान, मिस कर गए तो हो सकता है नुकसान…..
    News

    नया मोबाइल खरीदने से पहले रखें इन पांच बातों का ध्यान, मिस कर गए तो हो सकता है नुकसान…..

    By Tv 36 HindustanAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 60?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. नया फोन लेना वैसे काफी आम है. लेकिन, हर किसी को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि नया फोन खरीदने से पहले किन बातों की ओर ध्यान बेहद जरूरी है. ऐसे में हम यहां आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर मिस कर जाएं तो आपका नुकसान हो सकता है. ये भी हो सकता है कि आपको फोन चलाने में मजा न आए. ये बातें इसलिए भी जरूरी होती हैं क्योंकि किसी एक को भी मिस करने से पूरा मजा किरकिरा हो सकता है. उदाहरण के तौर पर बात करें तो अगर फोन के सभी फीचर्स बेहतर हों. लेकिन, बैटरी अच्छी न हो तो आपको परेशान होना पड़ सकता है.

    नया फोन खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान:ऑपरेटिंग सिस्टमसबसे पहले ये देख लें कि आपको iOS या एंड्रॉयड में से कौन सा सॉफ्टवेयर पसंद है. अगर आप बजट को ध्यान में रखकर एंड्रॉयड की तरफ जाते हैं. तो वहां भी ये देखें कि आपको कस्टम OS पसंद है या नहीं. क्योंकि, आपके पास स्टॉक एंड्रॉयड का भी ऑप्शन मौजूद होता है.

    परफॉर्मेंसनया फोन खरीदते वक्त ये बेहद जरूरी है कि आप बेहतर प्रोसेसर वाला फोन खरीदें. ऐपल के फोन पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही आते हैं. लेकिन, एंड्रॉयड में आपको स्नैपड्रैगन या मीडियाटेक जैसे अच्छे प्रोसेसर की तरफ जाना होगा. साथ ही ये भी देखना होगा कि रैम-स्टोरेज भी लेटेस्ट और ज्यादा कैपेसिटी के हों.

    डिस्प्लेफोन को चलाने का बड़ा हिस्सा स्क्रीन पर निर्भर करता है. ऐसे में अपनी पसंद के हिसाब से साइज देखें. फिर Full HD, QHD या 4K जैसे हाई रेजॉल्यूशन को चेक करें. साथ ही ये भी देखें कि पैनल कैसा है? आपको बता दें कि OLED या AMOLED, LCD की तुलना में बेहतर कलर्स ऑफर करते हैं

    .कैमरा क्वालिटीआजकल सोशल मीडिया का जमाना है. लोग हर पल तस्वीरें क्लिक करना और पोस्ट करना पसंद करते हैं. ऐसे में फोन में एक जरूरी अंग कैमरा भी होता है. जब भी नया फोन खरीदें कैमरे की क्वालिटी जरूर देखें. केवल मेगापिक्सल की तरफ न जाएं. बल्कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), नाइट मोड, अपर्चर और सेंसर साइज जैसी चीजें भी देखें.

    बैटरीअंत में फोन को चलाने के लिए सबसे जरूरी चीज यानी बैटरी का भी ध्यान रखें. किसी फोन के लिए कम से कम 3000mAh या इससे ऊपर की कैपेसिटी वाली बैटरी ही बेहतर मानी जाती है.

    Post Views: 1,565

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिहार में एक बार फिर जमीन रजिस्ट्री पर नया नियम हुआ लागू……
    Next Article इस चमत्कारी नदी से निकलता है सोना, मगर चुराने वाले को मिलती है खौफनाक सजा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्र का समय बदला…

    April 25, 2026

    सीएम साय ने श्री दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    April 25, 2026

    IIT प्रोफेसर से राजनीति के शिखर तक; जानिए कौन हैं संदीप पाठक, जिन्होंने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाई और अब थामा इस पार्टी का हाथ…

    April 25, 2026

    किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्र का समय बदला…
    • सीएम साय ने श्री दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
    • IIT प्रोफेसर से राजनीति के शिखर तक; जानिए कौन हैं संदीप पाठक, जिन्होंने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाई और अब थामा इस पार्टी का हाथ…
    • किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…
    • आज का राशिफल, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ के लिए चुनौती भरा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?