Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बोर्ड परीक्षाओं के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के दिए टिप्स
    समाचार

    बोर्ड परीक्षाओं के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के दिए टिप्स

    By Tv 36 HindustanJanuary 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए “परीक्षा पे चर्चा” की।

    परीक्षा पे चर्चा के सांतवे संस्करण में सोमवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से पूरे देश के विद्यार्थियों से जुड़े। अम्बिकापुर के मल्टीपरपज विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से बड़ी संख्या में जिले के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक जुड़े।

    इस दौरान सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोस्कर, लोक शिक्षण संस्थान के संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे, जनप्रतिनिधियों में विश्वविजय तोमर, रमेश जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिधि, जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के बाद संभागायुक्त, आईजी एवं कलेक्टर ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।

    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने के लिए बच्चों से संवाद किया गया और आज जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित में 10वीं, 12वीं के बच्चों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद सुना है और पूरा विश्वास है कि तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे और अच्छा रिजल्ट आएगा।

    इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छात्रों के साथ बातचीत कर और उन्हें परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से मुक्त रहने के टिप्स दिए। देशभर के विभिन्न राज्यों से जुड़े विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं, कठिनाइयों के सम्बंध में प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल किए गए, उन्होंने सहजता के साथ सवालों के जवाब देते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ निश्चिन्त होकर तनावमुक्त रहकर परीक्षा में शामिल होने के उपाय बताए।

    इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में अपने पास छत्तीसगढ़ के सुकमा के सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 9वी की छात्रा उमेश्वरी ओटी को बैठाया। इस दौरान कांकेर जिले के ग्राम करप स्थित पीएम श्री नवोदय विद्यालय कांकेर के छात्र श्री तैफुर्रहमान ने प्रधानमंत्री से परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को तनावमुक्त होने के संबंध में प्रश्न किया था, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तम सुझाव देश भर के विद्यार्थियों को दिए. प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा 2024 के दौरान छात्राओं शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की।

    प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना होगा। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, तनाव के कारणों की पहचान कर उसे सुलझाने का प्रयत्न करें।


    उन्होंने कहा कि छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव हो, आपस मे स्पर्धा को प्रेरणा की तरह लें, दोस्तों की सफलता से सीखने का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों को समझें, अपने कार्य को केवल नौकरी ना समझें, आपका कार्य जिंदगी सँवारना है और यही कार्य परिवर्तन लाने का माध्यम है। माता-पिता को अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को उनका विजिटिंग कार्ड नहीं बनाना चाहिए।

    छात्रों और शिक्षकों के बीच का बंधन पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या से परे होना चाहिए। अपने बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता के बीज कभी न बोएं। बल्कि भाई-बहनों को एक-दूसरे के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में होने वाले तनाव से बचने के लिए निश्चिंत होकर परीक्षा देने जाएं, परीक्षा के पहले निरन्तर लिखने का अभ्यास करते रहें, जिससे परीक्षा हॉल में तनाव दूर हो, स्वयं पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों में सामंजस्य के लिए संतुलन बनाए रखने के व्यायाम, संतुलित भोजन और भरपूर नींद लें। अपने सभी कार्यों और अध्ययन में प्रतिबद्ध और निर्णायक बनने का प्रयास करें।

    सोशल मीडिया के इस युग में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है, परन्तु इससे दूर रहना कोई उपाय नहीं है, दूर रहने के बजाए विवेकपूर्ण उपयोग पर ध्यान दे। जीवन में चुनौतियाँ आती रहेंगी और आपको उन चुनौतियों को चुनौती देनी होगी। हर परिस्थिति ने निपटने तैयार रहें, अगर समस्या है तो उसका समाधान भी है। स्वयं के सामर्थ्य को पहचान कर उसका सही उपयोग करें। उन्होंने अंत में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

    Views: 0
    Before the board exams chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Mahapariksha Pariksha Pe Charcha-2024: PM Modi will hold ‘Pariksha Pe Charcha’ on 29th PM Modi Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआप भी लेती हैं पीरियड्स डिले पिल्स तो जान लें शरीर पर क्या पड़ता है असर, एक्सपर्ट के अनुसार……
    Next Article चुटकियों में चमक उठेगा गैस बर्नर, इस एक चीज से करें साफ…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण…

    November 10, 2026

    राज्यपाल से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट…

    November 10, 2026

    अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति…

    November 10, 2026

    आखिर सबसे पहले किसने मनाया भाई दूज पर्व, जानें पौराणिक कथा और तिलक का शुभ मुहूर्त…

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण…
    • राज्यपाल से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट…
    • अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति…
    • आखिर सबसे पहले किसने मनाया भाई दूज पर्व, जानें पौराणिक कथा और तिलक का शुभ मुहूर्त…
    • भाई को तिलक कैसे लगाएं जानें पूजा की सही विधि, सामग्री और आरती का महत्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?