Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चुनाव से पहले सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता…
    समाचार

    चुनाव से पहले सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब पेंशनरों को मिलेगा बकाया महंगाई भत्ता…

    By Tv36 HindustanMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए रविवार को महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए राज्य के कर्मचारियों, पेंशनरों और लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है।

    ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि आरओपीए 2009 के तहत बकाया महंगाई भत्ता (डीए) का एरियर अब कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भुगतान मार्च 2026 से शुरू होगा।

    सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके साथ ही पंचायतों, नगरपालिकाओं और अन्य स्थानीय निकायों जैसे अनुदान सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी इस योजना का फायदा मिलेगा।

    सरकार ने निभाया वादा- सीएम ममता
    पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता सरकार ने यह बड़ा तोहफा दिया है इसको लेकर उन्होंने आगे कहा कि उनकी ‘मां-माटी-मानुष’ सरकार ने अपने कर्मचारियों से किया गया वादा निभाया है और अब उन्हें लंबे समय से लंबित डीए एरियर मिलेगा। ममता बनर्जी के अनुसार इस भुगतान की पूरी प्रक्रिया और नियमों की जानकारी राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचनाओं में दी गई है। इन अधिसूचनाओं के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनरों को चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाएगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। लंबे समय से लंबित डीए एरियर मिलने से उनकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी और उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।

    ‘पश्चिम बंगाल सेवाएं (वेतन और भत्तों का संशोधन) नियम 2009, जिसेआमतौर पर ‘आरओपीए 2009’ के नाम से जाना जाता है। यह वेतन संशोधन नियम हैं जिन्हें पश्चिम बंगाल सरकार ने पांचवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर लागू किया है। ये नियम राज्य सरकार के कर्मचारियों (जिनमें शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी भी शामिल हैं) के वेतन ढांचे, वेतन-वृद्धि और भत्तों को नियंत्रित करते हैं।

    Post Views: 480

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, आपके मन की सभी मुरादें होंगी पूरी…
    Next Article आज का राशिफल –किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…

    March 17, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

    March 17, 2026

    मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज

    March 17, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को आयोजित 6,370 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…
    • कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित
    • मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को आयोजित 6,370 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है…
    • मंत्री श्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?