महाराष्ट्र में आज (मंगलवार को) कैबिनेट विस्तार होना है. इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे गुट के कुछ विधायकों के नाराज होने की खबर आई है. सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट के कुछ विधायक, मंत्रियों की लिस्ट में अपना नाम नहीं होने से खफा हैं. बताया जा रहा है कि आज राजभवन में 17 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं.