अयोध्या। यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। नए भवन में राम इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मंदिर परिसर में होने वाले अनुष्ठानों की सूची जारी कर दी है। कई दिग्गज हस्तियों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजा जा चुका है। तो वहीं देश के कोने कोने से साधु संतों को जमावड़ा भी लगेगा। 22 जनवरी को अयोध्या दुल्हन की तरह सजाई जाएगी। इतना ही नहीं देश के कई कारीगरों ने अपनी कलाकृति के जरिए भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाई हैं। अयोध्या में ही 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले अयोध्या में भगवान राम की झांकी बनाने का काम चल रहा है।
मुख्य मूर्तिकार रंजीत मंडल कहते हैं, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इन मूर्तियों को तैयार करने का काम मिला। हमें रामायण के लगभग 100 आयोजनों के लिए झांकियां तैयार करने के लिए कहा गया है, उनमें से 60 लगभग तैयार हैं और बाकी का काम अगले 2-3 साल में पूरा हो जाएगा।”
