नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव 2024 की पहली फेज की वोटिंग शुरू होने से पहले सियासी दलों के बीच तेज़ हो गई है बयानबाज़ी। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।
घोष का बयान:
मुख्यमंत्री ने गोवा जाकर कहा मैं गोवा की बेटी हूं और त्रिपुरा में कहा, मैं त्रिपुरा की बेटी हूं। दरअसल, पहले उन्हें यह तय करना चाहिए कि उनके पिता कौन हैं? किसी की भी बेटी होना ठीक नहीं है।
TMC ने ममता बनर्जी के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर दिलीप घोष के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
