Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पंडित नेहरू ने इतने करोड़ में बनवाया था, जो पावर स्टेशन; एमपी सरकार उसकी मरम्मत पर फूंकेगी 465 करोड़…
    मध्य प्रदेश

    पंडित नेहरू ने इतने करोड़ में बनवाया था, जो पावर स्टेशन; एमपी सरकार उसकी मरम्मत पर फूंकेगी 465 करोड़…

    By Tv36 HindustanApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- यह ऐतिहासिक गांधी सागर हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के जीर्णोद्धार को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन इसमें लग रही 465 करोड़ की लागत ने नई बहस छेड़ दी है। 1960 में बना यह प्लांट अपनी उम्र पूरी कर चुका है।

    मध्य प्रदेश के बिजली महकमे में इन दिनों एक ऐसा आंकड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे सुनकर कोई भी माथा पीट ले। जिस गांधी सागर हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन को 1960 के दशक में महज 4.8 करोड़ रुपये की लागत से खड़ा किया गया था, अब उसकी मरम्मत के लिए सरकार 465 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट झोंकने जा रही है। मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, लेकिन इस फैसले ने विकास से ज्यादा विनाश की आशंकाओं को जन्म दे दिया है।

    60 साल पुरानी हुईं मशीनें
    आजादी के बाद चंबल घाटी परियोजना के तहत बने इस प्लांट का उद्घाटन खुद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था। MP Genco ने रेगुलेटर को दी अपनी दलील में साफ कहा है कि इस पावर स्टेशन की पांचों यूनिट्स अपनी 40 साल की वर्किंग लाइफ और 50 साल की ऑपरेशनल लाइफ बहुत पहले ही पूरी कर चुकी हैं। हद तो तब हो गई जब 2019 की भीषण बाढ़ में पानी पावर हाउस के भीतर घुस गया और 132 kV के स्विचयार्ड तक पहुंच गया, जिससे पूरा प्लांट मलबे और बर्बादी की भेंट चढ़ गया था। सवाल यह है कि जो ढांचा प्रकृति का एक वार नहीं झेल पाया, उस पर करोड़ों का दांव लगाना कितना सही है

    CAG ने पहले ही दी चेतावनी
    करोड़ों के इस रिन्यूअल प्रोजेक्ट के बीच सबसे डरावना पहलू बांध की सुरक्षा है। दिसंबर 2021 की CAG रिपोर्ट ने साफ चेतावनी दी थी कि इस बांध के स्पिलवे की क्षमता 4.86 लाख क्यूसेक पानी झेलने की है, लेकिन कई बार पानी का बहाव इस सीमा को लांघ चुका है। रिपोर्ट में सीधे तौर पर कहा गया है कि अगर गांधी सागर बांध के बुनियादी ढांचे में कोई बड़ी दरार आती है या यह टूटता है, तो निचले इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए यह विनाशकारी साबित होगा।

    जान बचाएं या बिजली घर?
    रिटायर्ड एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल जैसे जानकारों का कहना है कि प्राथमिकताएं गलत तय की जा रही हैं। उनके मुताबिक, मुख्य मुद्दा बांध की उन संरचनात्मक कमियों को दूर करना होना चाहिए जिनकी ओर CAG ने इशारा किया है। बिजली घर को चमकाने से पहले बांध की मजबूती जरूरी है क्योंकि मामला लाखों लोगों की जान से जुड़ा है।
    निर्माण वर्ष 1960 (पंडित नेहरू द्वारा उद्घाटन)
    मूल निर्माण लागत (पावर स्टेशन) ₹4.8 करोड़
    मरम्मत के लिए प्रस्तावित बजट ₹465 करोड़
    कुल बिजली उत्पादन क्षमता 115MW ( Mp और राजस्थान में बराबर बटवारा)

    Post Views: 885

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसनबर्न और झुर्रियों की छुट्टी गर्मियों में वरदान है आम का ये होममेड फेस पैक, जानें बनाने का ये आसान तरीका…
    Next Article कलयुगी पिता ने उठाया खौफनाक कदम, गला रेतकर कर दी अपनी जुड़वा बेटियों की हत्या…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सीएम साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति…

    September 28, 2026

    सीएम साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति…

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे…

    September 28, 2026

    बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति…
    • सीएम साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति…
    • मुख्यमंत्री श्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे…
    • बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?