Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलयुगी पिता ने उठाया खौफनाक कदम, गला रेतकर कर दी अपनी जुड़वा बेटियों की हत्या…
    समाचार

    कलयुगी पिता ने उठाया खौफनाक कदम, गला रेतकर कर दी अपनी जुड़वा बेटियों की हत्या…

    By Tv36 HindustanApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर :– नौबस्ता क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट (फेज-2) में रविवार तड़के दवा कारोबारी शशि रंजन मिश्रा ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों बच्चियां मदर टेरेसा मिशन हाईस्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्राएं थीं।
    घटना का विवरण
    पुलिस के अनुसार, यह वारदात रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की है। आरोपी पिता ने खुद सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों बच्चियों के शव उनके कमरे में बेड पर खून से लथपथ मिले। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया स्टील का चपड़ बरामद कर लिया है।हैरान करने वाले तथ्य
    हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त शशि रंजन इस जघन्य अपराध को अंजाम दे रहा था, उसकी पत्नी रेशमा और छह वर्षीय बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस के जगाने पर ही मां को इस खौफनाक वारदात का पता चला। बताया जा रहा है कि शशि रंजन और रेशमा ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था और पिछेल आठ साल से वे इस अपार्टमेंट में किराए पर रह रहे थे।
    पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी पिता
    डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    Post Views: 345

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपंडित नेहरू ने इतने करोड़ में बनवाया था, जो पावर स्टेशन; एमपी सरकार उसकी मरम्मत पर फूंकेगी 465 करोड़…
    Next Article संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज साय का विपक्ष पर हमला, बोले- महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़…

    April 19, 2026

    उच्च रक्तचाप सिर्फ नमक के कारण नहीं होता ये 3 कारक हैं जिन्हें कई लोग नजरअंदाज कर रहे हैं…

    April 19, 2026

    छात्रा का अपहरण कर रातभर गैंगरेप करते रहे दरिंदे, सुबह इस हालत में मिली…

    April 19, 2026

    ₹1 लाख से शुरू कारें इस मार्केट में सस्ती कीमत पर मिल रहा Creta और…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज साय का विपक्ष पर हमला, बोले- महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़…
    • उच्च रक्तचाप सिर्फ नमक के कारण नहीं होता ये 3 कारक हैं जिन्हें कई लोग नजरअंदाज कर रहे हैं…
    • छात्रा का अपहरण कर रातभर गैंगरेप करते रहे दरिंदे, सुबह इस हालत में मिली…
    • ₹1 लाख से शुरू कारें इस मार्केट में सस्ती कीमत पर मिल रहा Creta और…
    • अब व्हाट्सऐप ला रहा ये नया फीचर, स्टेटस शेयर करने का बदल जाएगा तरीका …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?