
रायपुर। Ranji Trophy बंगाल और झारखंड के बीच खेले जा रहे रणजी मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जो अविश्वसनीय हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी मैच की एक पारी में नौ बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली। Ranji Trophy यह खास उपलब्धि बंगाल की टीम ने हासिल की है। इसमें ममता बनर्जी सरकार के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने भी शामिल हैं।
पहला प्रथम श्रेणी मैच इंग्लैंड और हैंपशायर के बीच 1772 में हुआ था। Ranji Trophy उसके 250 साल बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना है जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रणजी क्रिकेट के 88 साल के इतिहास में बंगाल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बनी।
इससे पहले आठ बल्लेबाजों ने प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसा 1893 में हुआ था। Ranji Trophy तब ऑस्ट्रेलियंस और ऑक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पास्ट एंड प्रिजेंट टीम के बीच एक मैच खेला गया था। उस मुकाबले की एक पारी में ऑस्ट्रेलियंस टीम के आठ बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे।
मनोज तिवारी ने बनाए 73 रन
इस रिकॉर्ड में मनोज तिवारी के योगदान को देखें तो उन्होंने 173 गेंद की पारी में 73 रन बनाए। Ranji Trophy मनोज ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। बंगाल के अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखें तो सुदीप घरमी और अनुसूप्त मजूमदार ने शतकीय पारी खेली। सुदीप अपने दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 380 गेंदों पर 186 रन बनाए। वहीं, अनुसूप्त ने 194 गेंदों की पारी में 117 रन बनाए।