Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भगवान जी के जन्मदिन पर कान्हा को लगाएं इन चीज़ो के भोग, प्रसन्न हो जाएंगे लड्डू गोपाल, कैसे जानिए…
    News

    भगवान जी के जन्मदिन पर कान्हा को लगाएं इन चीज़ो के भोग, प्रसन्न हो जाएंगे लड्डू गोपाल, कैसे जानिए…

    By Tv 36 HindustanSeptember 6, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस साल 6 सितंबर 2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा है. प्रत्येक वर्ष लोग भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मानते हैं. इस दिन घरों में कई तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को छप्पन भोग चढ़ाने की परंपरा है लेकिन भगवान कृष्ण को तीन भोग अतिप्रिय है.

    आज हम आपको भगवान कृष्ण के उन तीन प्रिय भोग की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से अपने घरों में बना सकते हैं. चलिए जानते हैं प्रसाद की रेसिपी के बारे में.

    माखन मिश्री रेसिपी:

    भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री बेहद पसंद है. ऐसे में उन्हें भोग में अधिकतर लोग माखन मिश्री का प्रसाद ही चढ़ाना पसंद करते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है. अगर आपके घर पर माखन मिश्री बनाना चाहते हैं तो हम आपको उसकी रेसिपी बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं सामग्री और विधि.

    माखन मिश्री बनाने की सामग्री:

    घी-1/2 कप
    बर्फ के टुकड़े-4-5
    मिश्री-3 बड़े चम्मच

    माखन मिश्री बनाने की विधि:

    मक्खन मिश्री बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में सामग्री में बताई गई क्वांटिटी का घी लेना है. उसके अंदर बर्फ के टुकड़े डालना है और उसे अच्छे से फेटना है. इसे तब तक फेटना है जब तक घी मक्खन की तरह न हो जाए. उसके बाद बर्फ के टुकड़ों को बाहर निकाल लेना है. यह आपका मक्खन तैयार हो चुका है. इसमें आप मिश्री डालकर अच्छी तरह से मिला सकते हैं. यह आप का प्रसाद तैयार हो चुका है. इसे आप भगवान श्री कृष्ण को भोग में चढ़ा सकते हैं.

    धनिया पंजीरी रेसिपी:

    भगवान श्री कृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग भी बेहद पसंद है. जन्माष्टमी के पर्व पर इसे सबसे ज्यादा घरों में बनाया जाता है. इसे बनाना बेहद ही आसान है चलिए जानते हैं इसकी सामग्री और विधि.

    धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री:

    धनिया पाउडर-1 कप
    चीनी का बूरा-1/2 कप
    बारीक कटे बादाम-1/2 कप
    बारीक कटे काजू-1/2 कप
    किशमिश-1 बड़ा चम्मच
    ग्रेट किया नारियल-1/2 कप
    घी-2 बड़े चम्मच कप
    मखाना-1/2 कप
    इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

    धनिया पंजीरी बनाने की विधि:

    धनिया पंजीरी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में घी डालकर उसे अच्छे से गर्म करना होगा. उसके बाद उसमें आपको काजू, बदाम और अन्य ड्राई फ्रूट को हल्का भून लेना है. फिर आपको इसमें एक कटोरी मखाना डालकर अच्छे से भून लेना है. इन सब को घी में से बाहर निकाल लें. उसके बाद वापस से एक पैन में घी डालकर उसे गर्म करना है और इसमें धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक अच्छे से भून लेना है. जब धनिया पाउडर अच्छे से पक जाए तो गैस बंद कर देना है. उसके बाद इसमें आपको मखाना, रोस्ट किए हुए बदाम-काजू, किशमिश, इलायची पाउडर और चीनी का बुरा अच्छे से मिलाना है. फिर इसे करीब 2 मिनट तक धीमी आंच पर पका लेना है. यह आपकी पंजरी का प्रसाद बनकर तैयार हो चुका है. आप इसे भगवान श्री कृष्ण को भोग में अर्पित करें.

    नारियल के लड्डू:

    जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान को लड्डू का भोग भी बेहद पसंद है. ऐसे में कई लोग बेसन, बूंदी, तिल के लड्डू का भोग लगाते हैं लेकिन आज हम आपको नारियल के स्वादिष्ट लड्डू बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं चलिए जानते हैं उसकी सामग्री और विधि.

    नारियल के लड्डू बनाने की सामग्री:

    ग्रेट किया हुआ नारियल-2 कप
    दूध-1 कप
    चीनी-½ कप
    मिल्क पाउडर-¼ कप
    बारीक कटे काजू-2 चम्मच
    इलायची पाउडर-¼ छोटा चम्मच
    घी-1 बड़ा चम्मच

    नारियल के लड्डू बनाने की विधि:

    सबसे पहले एक पैन में घी डालकर उसे गर्म करना है. उसके बाद नारियल डालकर कुछ मिनट भूने. उसके बाद उसमें दूध डालकर करीब 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं. फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं. इसके बाद इसमें काजू और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इस पूरे मिक्षण को 1-2 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें. ठंडा होने के बाद उसके लड्डू बना लें.

    Post Views: 0

    hindinews india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहर अधूरी इच्छा को पूरी करने के लिए आज जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय…
    Next Article बिहार में एक गांव के मुस्लिम परिवारों को हर साल रहता है जन्माष्टमी पर्व का इंतजार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?