Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हर अधूरी इच्छा को पूरी करने के लिए आज जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय…
    समाचार

    हर अधूरी इच्छा को पूरी करने के लिए आज जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय…

    By Tv 36 HindustanSeptember 6, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात के समय रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए आज के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत करने का विधान है। वहीं मथुरा, गोकुल और श्री कृष्ण से जुड़े बड़े-बड़े स्थल कल जन्माष्टमी मनाएंगे। बता दें कि आज जन्माष्टमी का दिन बहुत ही महत्व रखता है। आज का दिन तंत्र-मंत्र और विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ही श्रेष्ठ है।आज कुछ खास उपाय करके आप प्यार, पैसा और शोहरत सब कुछ पा सकते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आज के दिन किन विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

    1. अगर आप किसी आर्थिक संकट से परेशान रहते हैं या आप किसी फाइनेंशियल कंडिशन से जूझ रहे हैं तो आज राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण जी को अपने हाथों से बनी पीले फूलों की माला अर्पित करें । साथ ही कृष्ण जन्म के समय शारदातिलक में दिये उनके इस अष्ट दशाक्षर मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ‘क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।’

    2. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी यश की कमी न हो और आपकी तिजोरियां हमेशा भरी रहें, तो इसके लिए आज श्री कृष्ण मंदिर में जाकर पीले रंग के कपड़े, पीला फल, अनाज और पीले रंग की मिठाई दान करें। साथ ही रात को कृष्ण जन्म के समय उनके इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

    3. अगर आपके पास पैसा तो बहुत है, लेकिन पैसा रूकता नहीं है, कहीं न कहीं खर्च हो जाता है और आखिर में जरूरत के समय आपको दूसरों से पैसा उधार मांगना पड़ता है, तो ऐसे में आज जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे एकांत में लाल कपड़े पहनकर बैठें और अपने सामने 10 लक्ष्मी कारक कौडि़यों को, सिंदूर में रंगकर रखें। साथ ही तेल का दीपक जलाएं और इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।’ इस मंत्र से 5 माला जप करें और जाप पूरा होने के बाद पूजन में रखी कौड़ियों को उठाकर अपने धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में रख दें।

    4. अगर आप ऐश्वर्य की प्राप्ति करना चाहते हैं और समाज में शोहरत पाना चाहते हैं तो आज भगवान श्रीकृष्ण को साबुतदाने अथवा चावल की खीर बनाकर भोग लगाएं। साथ ही संभव हो तो खीर में थोड़ी केसर की पत्तियां भी डालें। इसके अलावा अपने काम की सिद्धि के लिए रात को श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘क्लीं हृषिकेशाय नमः।’

    5. अगर आप लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर बनाये रखना चाहते हैं और जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं तो आज जन्माष्टमी के दिन घर में या किसी बाग में या किसी मंदिर आदि में केले के दो पौधे लगाएं। साथ ही अपने काम बनाने के लिए रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ‘श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

    6. अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो बहुत दिनों से आपके मन में है और उसे आप जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन शंख में जल भरकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें। साथ ही रात के समय श्री कृष्ण के इस विशेष मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय स्वाहा।’

    7. अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं और घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ाना चाहते हैं, तो आज रात को श्री कृष्ण जन्म के समय विधि-पूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें और उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘ऊं नमो भगवते नारायणाय।’

    8. अगर आप शत्रु से छुटकारा पाना चाहते हैं या आपको पिछले कुछ समय से कोई व्यक्ति बहुत परेशान कर रहा है तो आज रात को ठीक 12 बजे साबुत उड़द की काली दाल और चावल के दाने मिलाकर घर के बाहर किसी एकांत जगह पर गड्ढें में दबा दें। साथ ही श्री कृष्ण भगवान के इस विशेष मंत्र का जप करें । मंत्र है- ‘ऊँ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लाभाय स्वाहा।’

    9. अगर आप अपने जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं तो आज पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिए भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं साथ ही एक पात्र में केसर और रोली मिलाकर रखें। इसके बाद श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविन्दाय श्रीं गोपी जनवल्लभाय स्वाहा सौं।’ स मंत्र का जाप करने के बाद उस केसर मिश्रित रोली को घर के मंदिर में ख दें और रोज सुबह स्नान आदि के बाद अपनी नाभि व अपने माथे पर लगाएं।

    10. अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस करते हैं या नौकरी करते हैं, लेकिन उससे आपको कोई ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है, तो अपने बिजनेस और नौकरी में तरक्की के लिए आज जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर में आदरसहित बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं, लेकिन कन्याओं को खिलाने से पहले कन्हैया जी को उसका भोग लगाना न भूलें। इसके साथ ही अपने काम में सफलता पाने के लिए आज रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘ऊँ क्लीं नमो भगवते नन्दपुत्राय बालादिवपुषे श्यामलाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।’

    11. अगर आप किसी को पसंद करते हैं और अब उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो आज जन्माष्टमी के दिन मंदिर में जाकर सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूलों की माला पहनाइए और गोले की मिठाई से भोग लगाइए। साथ ही उनके इस मंत्र का जप करिये। मंत्र है- ‘ॐ क्लीं ह्रीं श्रीं गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।’

    12. अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते को मजबूत और मधुर बनाना चाहते हैं तो आज श्री कृष्ण मंदिर में जाकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और भगवान को शहद और इलाइची का भोग लगाइए। साथ ही श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविवादित टिप्पणी करने पर मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे पर FIR दर्ज…
    Next Article भगवान जी के जन्मदिन पर कान्हा को लगाएं इन चीज़ो के भोग, प्रसन्न हो जाएंगे लड्डू गोपाल, कैसे जानिए…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?