नई दिल्ली:– भारतीय सिनेमा अब सिर्फ कहानी और कलाकारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारीभरकम बजट, बड़े सेट, एडवांस तकनीक और भव्य विजुअल्स के साथ तेजी से नए आयाम छू रहा है। जहाँ हाल ही में रिलीज़ हुई ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फिल्में 600 करोड़ के बजट में बनीं, वहीं आने वाले समय में दो मेगा प्रोजेक्ट — ‘रामायण’ और ‘SSMB29’ — इतिहास का सबसे महंगा रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इनका बजट सुनकर हर कोई हैरान है।
फिल्म इंडस्ट्री में अब बड़े बजट वाली फिल्मों की होड़ लग चुकी है। कई फिल्मों ने न सिर्फ भारी बजट, बल्कि शानदार विजुअल इफेक्ट्स और स्टारकास्ट के दम पर भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर पहुंचाया है।
टॉप 10 सबसे महंगी भारतीय फिल्में
कल्कि 2898 AD – 600 करोड़
आरआरआर – 550 करोड़
आदिपुरुष – 550 करोड़
2.0 – 550 करोड़
पुष्पा 2: द रूल – 500 करोड़
The GOAT – 380 करोड़
ब्रह्मास्त्र – 350 करोड़
गेम चेंजर – 350 करोड़
कुली – 350 करोड़
वॉर 2 – 350 करोड़
इन फिल्मों ने बजट, स्टारकास्ट और वीएफएक्स के मामले में नए मानक स्थापित किए हैं। हालांकि इनमें से कुछ फिल्मों की असफलता की वजह से कुल मिलाकर लगभग 1600 करोड़ का नुकसान भी हुआ था।
दो सबसे बड़े आने वाले प्रोजेक्ट: उद्योग की नजरें इन पर
फिल्म इंडस्ट्री की पूरी नज़र अब दो मेगा फिल्मों पर है —
रामायण (बजट: लगभग 2000 करोड़)
बड़े सेट, भारी तकनीक और ग्लोबल स्टाइल में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा का नया चेहरा बनने वाली है।
SSMB29 (बजट: लगभग 1200 करोड़)
एडवेंचर और इंटरनेशनल लेवल के विजुअल इफेक्ट्स के साथ बनाई जा रही यह फिल्म भी एक माइलस्टोन मानी जा रही है।
इन दोनों फिल्मों से उम्मीद है कि यह भारतीय सिनेमा को हॉलीवुड स्तर पर नई पहचान दिला सकती हैं।
