Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चश्मा हटाने वाली आई ड्रॉप को लेकर आई बड़ी खबर, डीसीजीआई ने इसकी मंजूरी को निलंबित किया…
    News

    चश्मा हटाने वाली आई ड्रॉप को लेकर आई बड़ी खबर, डीसीजीआई ने इसकी मंजूरी को निलंबित किया…

    By Tv 36 HindustanSeptember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बायोपिया मरीज के लिए मार्केट में एक खास तरह की आई ड्रॉर आने वाली थीय हाल ही में इस न्यूज ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. जिसमें एक कंपनी ने दावा किया कि वह एक ऐसी आई ड्रॉप बनाने जा रही है. जो प्रेसबायोपिया के मरीज है यानि जो लोग पास की चीज भी ठीक से नहीं देख पाते हैं. और इसके लिए वह चश्मा का इस्तेमाल करते हैं. उनका चश्मा उतरवा देगी. लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है.

    जानें DGCI ने आखिर क्यों किया निलंबितएनटोड फार्मास्यूटिकल्स कंपनी जिसने दावा किया था आई ड्रॉप बनाने की उनकी मंजूरी को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने निलंबित कर दिया है. हालांकि एनटोड फार्मास्यूटिकल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निखिल के. मसुरकर ने कहा कि कंपनी इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी.

    एनटोड फार्मास्यूटिकल्स ने दावा करते हुए कहा था कि यह आई ड्रॉप प्रेसबायोपिया के मरीज के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है. यह उनकी चश्मा पर निर्भरता खत्म कर सकती है. ‘नेशनल आई इंस्टीट्यूट’ के मुताबिक प्रेसबायोपिया की बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है. इसमें नजदीक की चीज दिखाई नहीं देती है. दवा की मंजूरी को निलंबित करते हुए औषधि नियामक ने कहा कि कंपनी ने जिस औषधि उत्पाद का दावा किया है उसके लिए वह केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण से मंजूी नहीं ली है. जिससे नयी औषधि और क्लिनिकल परीक्षण नियमावली, 2019 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ

    .DGCI ने 10 दिसंबर जारी आदेश में कहा कि निदेशायल ने वयस्कों को होने वाली प्रेसबायोपिया के इलाज के लिए पिलोकार्पाइन हाइड्रोक्लोराइड ऑफ्थैल्मिक सॉल्यूशन के विनिर्माण और विपणन के लिए 20 अगस्त को अनुमति दी ती. इसके बाद 4 सितंबर को औषधि नियामक ने प्रेस में किए गए दावे के सबूत के तौर पर स्पष्टीकरण मांगा था. लेकिन दावा करने वाली कंपनी ने अब तक इसके जवाब में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है. कंपनी का दावाकंपनी ने दावा किया था कि पढ़ने की चश्मा की जरूरत को कम करने के लिए मेड इन इंडिया पहली आई ड्रॉप है. कंपनी ने यह भी कहा कि भारत में प्रेसबायोपिया के इलाज के लिए कोई दूसरी आई ड्रॉप नहीं है.

    इस संबंध में सूचित किया जाता है कि पिलोकार्पाइन हाइड्रोक्लोराइड ऑफ्थैल्मिक सॉल्यूशन यूएसपी 1.25 प्रतिशत डब्लू/वी को ऐसे किसी दावे के लिए अनुमोदित नहीं किया गया है कि इसे पढ़ने के लिए चश्मे की आवश्यकता को कम करने के वास्ते तैयार किया गया है.’ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक से ठीक पहले विकास सेठी को हुए थे उल्टी और दस्त, जानें क्या पेट से है कोई कनेक्शन?DGCI का दावावहीं DGCI ने अपने आदेश में कहा है कि सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. औषधि एवं प्रसाधन कानून, 1940 की नई औषधि एवं क्लिनिकल ट्रायल नियमावली, 2019 के नियम 84 के प्रावधानों के तहत पिलोकार्पाइन हाइड्रोक्लोराइड ऑफ्थैल्मिक सॉल्यूशन यूएसपी 1.25 प्रतिशत डब्लू/वी के निर्माण और विपणन को दी गई अनुमति को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है.

    Post Views: 1,320

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराशन कार्ड नवीनीकरण व केवाईसी की समय सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ी…
    Next Article क्या खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से होता है शरीर को नुकसान, जानें जवाब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?