नई दिल्ली। देशवासियों के लिए आज एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। मंदी की आहट के बीच क्रूड ऑयल के भाव में भारी गिरावट देखी गई।
क्रूड गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। हालांकि क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट आने के बाद अभी पेट्रोल डीजल के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही दामों में बदलाव हो सकते हैं। मालूम होगा कि पिछले करीब दो महीने से पेट्रोल-डीजल के रेट एक ही जगह स्थिर हैं। जिस तरह क्रूड ऑयल के भाव में नरमी देखी जा रही है, उससे कई मीडिया रिपोटर्स में तेल की कीमत नीचे आने की संभावना जताई जा रही है।
