रायपुर। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ स्थित वासु लॉजिस्टिक में गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना पर मौके में आमानाका पुलिस की टीम व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का कार्य कर रही है। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।