छत्तीसगढ़:- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, बिलासपुर रेल मंडल ने रद्द की गई 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया है. ये ट्रेनें 23 से 27 अप्रैल के बीच अपने निर्धारित समय पर चलेंगी.
यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बिलासपुर रेलवे मंडल ने पहले से रद्द की गई 14 ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया है. ये सभी ट्रेनें 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी. जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटर लॉकिंग (NI) कार्य के कारण इन ट्रेनों को पहले अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया था. इस कदम से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.
स वजह से कैंसिल हुई थी ट्रेनें
बता दें कि जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन को जोड़ने के लिए अभी नॉन-इंटर लॉकिंग (NI) का काम चल रहा है. इसी वजह से सुरक्षा कारणों से इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. जिन मुख्य ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया है, उनमें ट्रेन नंबर 68737/68738 (रायगढ़-बिलासपुर MEMU), ट्रेन नंबर 68746/68745 (रायपुर-गेवरा रोड MEMU), और ट्रेन नंबर 58204/58203 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर) शामिल हैं. इन ट्रेनों को स्थानीय यात्रियों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए जीवनरेखा माना जाता है.
देखें बहाल की गई ट्रेनों के नाम
फिर से शुरू की गई ट्रेनों में ट्रेन नंबर 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) MEMU और ट्रेन नंबर 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) MEMU शामिल हैं. ये दोनों ट्रेनें 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अपने तय समय के अनुसार चलेंगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) MEMU को 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक, और ट्रेन नंबर 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) MEMU को 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक फिर से शुरू किया गया है.
ट्रेन संख्या 68746 (रायपुर–गेवरा रोड) MEMU 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगी, और ट्रेन संख्या 68745 (गेवरा रोड–रायपुर) MEMU 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर को भी 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक के लिए फिर से शुरू कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक के लिए बहाल कर दिया गया है.
ट्रेन नंबर 68734 (बिलासपुर-गेवरा रोड) मेमू 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बहाल कर दी गई है. ट्रेन नंबर 68733 (गेवरा रोड-बिलासपुर) मेमू 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बहाल कर दी गई है. ट्रेन नंबर 68732 (बिलासपुर-कोरबा) मेमू 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बहाल कर दी गई है. ट्रेन नंबर 68731 (कोरबा-बिलासपुर) मेमू 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बहाल कर दी गई है.
