Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नरोत्तम मिश्रा को लेकर मिल गए बड़े संकेत, मुरैना या भोपाल कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव,जाने….
    मध्य प्रदेश

    नरोत्तम मिश्रा को लेकर मिल गए बड़े संकेत, मुरैना या भोपाल कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव,जाने….

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- नरोत्तम मिश्रा, ये वो नाम है, जिनके बगैर मध्य प्रदेश की राजनीति का आकलन कर पाना संभव ही नहीं है. बीते दो दशक में नरोत्तम मिश्रा न सिर्फ बीजेपी बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति की धुरी रहे हैं. ऑपरेशन लोटस हो या शिवराज सरकार में गृह मंत्रालय का संचालन या हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2023 में मिली इनकी हार की ही चर्चा क्यों न हो, ये हर समय मध्यप्रदेश की राजनीति के केंद्र में रहे हैं. दतिया विधानसभा सीट पर लंबे समय तक जीतते रहे लेकिन लगभग एक दशक बाद उन्हें दतिया सीट पर हार का सामना करना पड़ा है और वह भी ऐसे समय, जब मध्यप्रदेश में बीजेपी ने 163 सीटों के साथ बंपर वापसी की हो.

    नरोत्तम मिश्रा को लोग पसंद करें या नापसंद लेकिन वे हमेशा ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहे हैं. दतिया से हारने के बाद भी वे चर्चाओं से गायब नहीं है और अब तो बीजेपी के अंदर उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. पार्टी के सूत्रों की तरफ से संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी उनको लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है. लेकिन किस सीट से, ये मंथन का विषय है.

    हालांकि चर्चाएं हैं कि नरोत्तम मिश्रा को मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है. मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट हाल ही में खाली हुई है. क्योंकि इस सीट से सांसद रहे नरेंद्र सिंह तोमर सांसद पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

    कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

    बीजेपी ने नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया था और वे जीते भी. इस समय नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं. ऐसे में मुरैना संसदीय सीट से लोकसभा कैंडिडेट के तौर पर बीजेपी किसी मजबूत उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार सकती है और बीजेपी के अंदर चर्चाएं हैं कि नरोत्तम मिश्रा को चुनाव लड़ाया जा सकता है. लेकिन सिर्फ मुरैना सीट ही नहीं बल्कि उनके किसी अन्य सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ने की काफी संभावनाएं हैं.

    भोपाल की सीट बीजेपी के लिए है सुरक्षित सीट

    भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी की सुरक्षित सीट मानी जाती है. यहां लंबे वक्त से बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव जीतते आ रहे हैं. वर्तमान में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल सीट से सांसद हैं. उन्होंने दिग्विजय सिंह को चुनाव हराया था. ऐसे में कई चर्चाएं ये भी हैं कि नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है. क्योंकि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के कई बयानों के चलते बीजेपी को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. ऐसे में यदि उम्मीदवार बदलना पड़ा तो बीजेपी नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा दांव खेल सकती है और उनको भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है.

    Post Views: 0

    Big signals were received regarding Narottam Mishra chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Morena or Bhopal from where will he contest the Lok Sabha elections Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमछली पालन के लिए सरकार दे रही किसानों को 60% प्रोत्साहन राशि, थोड़ी लागत के साथ किसान शुरू करें मछली पालन का व्यवसाय, अभी करें आवेदन…..
    Next Article पूर्व सीएम शिवराज और वीडी शर्मा को लेकर आई बड़ी खबर, कांग्रेस के सांसद ने दर्ज कराया ये मुकदमा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंदर ने उठाई शराब की बोतल, ढक्कन खोला और पी गया पूरा जाम; फिर जो हुआ…

    September 27, 2026

    भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को हराकर रचा इतिहास प्रदेश की संजू देवी भारतीय टीम में शामिल, गोल्ड मेडल से कराया प्रदेश को गौरवान्वित…

    September 27, 2026

    सूर्य देव की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, जीवन में आएगी सकारात्मकता…

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम-आदि कैलाश यात्रा इस दिन तक स्थगित ये मार्ग मलबे से बंद…

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंदर ने उठाई शराब की बोतल, ढक्कन खोला और पी गया पूरा जाम; फिर जो हुआ…
    • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को हराकर रचा इतिहास प्रदेश की संजू देवी भारतीय टीम में शामिल, गोल्ड मेडल से कराया प्रदेश को गौरवान्वित…
    • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, जीवन में आएगी सकारात्मकता…
    • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम-आदि कैलाश यात्रा इस दिन तक स्थगित ये मार्ग मलबे से बंद…
    • इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?