Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिलासपुर : 25 मार्च को प्राचार्यों की बैठक में अंतिम फैसला… इस दिन से शुरू होगी कॉलेज की परीक्षाएं…यूनिवर्सिटी ने तैयार किया टाइम टेबल…
    छत्तीसगढ

    बिलासपुर : 25 मार्च को प्राचार्यों की बैठक में अंतिम फैसला… इस दिन से शुरू होगी कॉलेज की परीक्षाएं…यूनिवर्सिटी ने तैयार किया टाइम टेबल…

    By Tv 36 HindustanMarch 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए समय सारिणी तय कर ली है। इसे अंतिम रूप देने के लिए 25 मार्च को प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है। कॉलेजों को बताया गया है कि परीक्षाएं 19 अप्रैल से शुरू होकर 13 जून तक चलेंगी। बैठक के बाद फाइनल टाइम टेबल जारी किए जाएंगे। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ली जाएगीं। वहीं दूसरी ओर अब छात्र संगठन भी ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

    यूनिवर्सिटी की परीक्षा विभाग ने प्राचार्यों को अंतरिम टाइम टेबल सहित अधिसूचना जारी की है। इसमें 25 मार्च को प्राचार्यों की बैठक की भी जानकारी दी गई है। बैठक में उन्हें अंतरिम समय सारिणी में कोई त्रुटि या फिर विषय विशेष की परीक्षा में संशोधन करना है तो उसका प्रस्ताव बनाकर लाने कहा गया है। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं आमतौर पर मार्च में शुरू हो जाती हैं। लेकिन, इस बार एक माह विलंब से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

    10 अप्रैल से जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र
    परीक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में परीक्षा फार्म की स्क्रूटनी चल रही है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी तैयार किए जा रहे हैं। एग्जाम फार्म की स्क्रूटनी के बाद प्रवेश पत्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा। 10 अप्रैल के बाद से परीक्षार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने पर यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो विश्वविद्यालय हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा।

    रजिस्ट्रार बोले- प्राचार्यों से मांगा गया है सुझाव
    यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुधीर शर्मा ने बताया कि कॉलेजों की परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अंतरिम टाइम टेबल तैयार किया गया है, जिसे कॉलेजों को भेजा गया है। परीक्षा टाइम टेबल को अंतिम रूप देने के पहले प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है। उन्हें परीक्षा समय सारिणी के साथ ही परीक्षा को लेकर सुझाव के साथ आने को कहा गया है। इधर प्रदेश के कई कॉलेजों के छात्र भी ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं। छात्रों का तर्क है कि, अगर क्लास ऑनलाइन लगी है तो परीक्षा ऑनलाइन होनी चाहिए।

    NSUI और ABVP में है मतभेद
    NSUI और ABVP में मतभेद के चलते कोई ऑनलाइन तो कोई कोर्स कम कर ऑफलाइन एग्जाम की मांग कर रहे हैं। कॉलेजों की परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन की मांग को लेकर छात्र संगठन भी एकमत नहीं है। छात्र संगठन NSUI के पदाधिकारी जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा यानि ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारी कॉलेजों में कोर्स कम कर ऑफलाइन परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं। NSUI के जिलाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा ने कहा कि सभी छात्र संगठनों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसी भी सूरत में ऑफलाइन परीक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसमोसा नहीं मिला तो गुस्से में आया शख्स…खौलते तेल में उड़ेल दिया पानी का कैन.. फिर कहां कुछ ऐसा सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल….
    Next Article कलेक्टर साहू ने इमली छापर- सर्वमंगला सड़क निर्माण में बिना स्वीकृति के 11 करोड़ रुपए  व्यय करने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों पर जताई गहरी नाराजगी सड़क निर्माण कार्य को  2 दिन के भीतर  शुरू करने के दिए निर्देश कार्य प्रगति की 15 दिन में होगी पुनः समीक्षा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…

    September 8, 2026

    प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…

    September 8, 2026

    44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…

    September 8, 2026

    प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…
    • प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…
    • 44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…
    • 703 करोड़ का बीमा, 66 किलो सोना और 335 किलो चांदी इस गणपति की भव्यता देख रह जाएंगे दंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?