Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » समोसा नहीं मिला तो गुस्से में आया शख्स…खौलते तेल में उड़ेल दिया पानी का कैन.. फिर कहां कुछ ऐसा सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल….
    राष्ट्रीय

    समोसा नहीं मिला तो गुस्से में आया शख्स…खौलते तेल में उड़ेल दिया पानी का कैन.. फिर कहां कुछ ऐसा सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल….

    By Tv 36 HindustanMarch 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: इन दिनों युवाओं में फिल्म पुष्पा का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसको देखो वो वीडियो बनाकर ‘मैं झूकेगा नहीं साला…’ बोल रहा है। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल लाइन में लगकर समोसा लेने से इंकार करते हुए एक युवक ने खौलते तेल की बढ़ाई पर पानी का कैन फेंक दिया। साथ ही युवक ने यह भी कहा ‘मैं लाइन में लगकर समोसा नहीं लेगा’

    मिली जानकारी के अनुसार रामगंज थाना इलाके में पहले समोसा नहीं देने से गुस्साए एक युवक ने खौलते हुए तेल की कढ़ाई में बीस लीटर पानी का कैन डाल दिया। जिसके चलते उबलता हुआ तेल उछल कर वहां मौजूद ग्राहकों और हलवाई के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में आधा दर्जन लोग झुलस गए। इसके बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। इस पूरे मामले को लेकर बालजी की कोठी में समोसा बेचने वाले अतीकुर्रहमान ने मामला दर्ज करवाया है।जांच अधिकारी एसआई बन्ने सिंह ने बताया की पीड़ित बालजी की कोठी स्थित अपनी दुकान पर समोसे बेच रहा था।

    उस समय ग्राहकों की काफी भीड़ दुकान पर मौजूद थी। तभी वहां पर तौसीफ अंसारी नाम का एक युवक समोसा खरीदने आया। उसने पीड़ित से समोसे की मांग की। पीड़ित ने तौसीफ को कहा कि थोड़ा समय लगेगा क्योंकि पहले जो ग्राहक आए हुए हैं, उन्हें समोसा दिया जाएगा। यह बात सुनकर तौसीफ भड़क गया और पीड़ित पर पहले समोसा देने के लिए दबाव बनाने लगा। जिस पर पीड़ित ने तौसीफ को पहले समोसा देने से मना कर दिया।

    इस पर तौसीफ ने दुकान में रखा बीस लीटर पानी का कैन उठाकर समोसा बनाने वाली कढ़ाई के खौलते हुए तेल में गिरा दिया। जैसे ही तौसीफ ने पानी से भरा कैन कढ़ाई में डाला वैसे ही उबलता हुआ तेल उछल कर ग्राहकों और पीड़ित के ऊपर जा गिरा। जिसके चलते आधा दर्जन लोग झुलस गए और मौके पर भगदड़ मच गई। राहगीरों ने झुलसे हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचायाएजहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद पीड़ित ने तौसीफ अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चल रहे तौसीफ की तलाश में जुटी है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशराब सेवन कर विद्यालय आने वाला शिक्षक निलंबित
    Next Article बिलासपुर : 25 मार्च को प्राचार्यों की बैठक में अंतिम फैसला… इस दिन से शुरू होगी कॉलेज की परीक्षाएं…यूनिवर्सिटी ने तैयार किया टाइम टेबल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…

    September 8, 2026

    प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…

    September 8, 2026

    44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…

    September 8, 2026

    प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…
    • प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…
    • 44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…
    • 703 करोड़ का बीमा, 66 किलो सोना और 335 किलो चांदी इस गणपति की भव्यता देख रह जाएंगे दंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?