नई दिल्ली:- बीमा भारती ने जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद अब विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। चुनाव आयोग ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। बीमा भारती के इस्तीफे के साथ ही अब रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही उपचुनाव को लेकर घोषणा की जा सकती है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का उपचुनाव कराना असंभव लग रहा है।
