Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जंतर-मंतर में पैलेट गन, रांची में पेंटबॉल गन, पुलिस ने उठाया नया हथियार जानें कौन-सी है ज्यादा है खतरनाक…
    समाचार

    जंतर-मंतर में पैलेट गन, रांची में पेंटबॉल गन, पुलिस ने उठाया नया हथियार जानें कौन-सी है ज्यादा है खतरनाक…

    By Tv36 HindustanAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– झारखंड की राजधानी रांची में हजारों छात्र पिछले दिनों से JPSC और JSSC CGL में कथित धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे थे। छात्रों का यह आंदोलन अपने निर्णक मोड़ पर आ गया। सरकार के तीन दौर की वार्ता असफल रहने के बाद छात्रों ने सोमवार विधानसभा तक मार्च करने का ऐलान किया। हालांकि पुलिस ने छात्रों को बीच रास्ते में ही रोक दिया।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर पेंटबॉल गन के साथ खड़ी नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि झारखंड पुलिस ने जंतर-मंतर की तरह छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया है। विवाद बढ़ता देख रांची के एसपी ने इस पर सफाई दी और बताया कि सोशल मीडिया पर जिस गन को पैलेट गन बताया जा रहा है वो असल में पेंटबॉल गन हैं।
    पेंटबॉल गन का इस्तेमाल सामान्य तौर पर पुलिस नहीं करती है। यह एक असली गन जैसी दिखने वाली नकली बंदूक है, जिसका इस्तेमाल बैटल ग्राउंड गेम खेलने के लिए किया जाता है। इसमें पहले एक बैटल ग्राउंड तैयार किया जाता है। जहां लोग दो या तीन टीम में बंटकर एक दूसरे पर गन फायर करते हैं। हालांकि इस गन से निकली गोली से चोट नहीं लगती है, क्योंकि उसमें रंग या पेंट भरा होता है। पेंटबॉल गन की गोली में रंग या पेंट इसलिए भरा जाता है कि इसे देखकर पहचाना जा सके कि गोली सही निशाने पर लगी है या नहीं।

    इस गन को बैटल ग्राउंड गेम खेलने वाले लोगों को असली अनुभव देने के लिए बनाया गया था। पेंटबॉल गन में सामान्य तौर पर जिलेटिन से बने पानी में रंगीन गोलियों को फायर करती है। इसमें कंप्रेस्ड एयर की मदद से गोलियां फायर की जाती हैं। ये गोली काफी नरम होती है, ऐसे में लगने पर घाव या फिर कोई व्यक्ति घायल नहीं होता है.

    झारखंड पुलिस क्यों कर रही है इस्तेमाल?

    रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रांची में छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस पेंटबॉल गन का उपयोग कर रही है। पुलिस इसका इस्तेमाल इसलिए कर रही है ताकि इससे उपद्रवियों की पहचान की जा सके। सिटी एसपी ने बताया कि प्रदर्शन में हिंसा या फिर बवाल करने वालों पर इस गन से फायर किया जा सकता है। इसके उनके कपड़ों में पेंट लग जाएगा और आसानी से उनकी पहचान की जा सकेगी। हालांकि इसमें पेपर बॉल और मिर्च भरकर भी चलाया जा सकता है।
    पैलेट गन से कितनी अलग पेंटबॉल गन?

    पेंटबॉल गन और पैलेट गन में खतरे के हिसाब से काफी बड़ा अंतर है। पैलेट गन में सीसे से बने छर्रे डाले जाते हैं। जो इंसान के शरीर को छेदकर उसे गंभीर रुप से घायल कर सकता है। इसके अलावा पैलेट गन के इस्तेमाल से व्यक्ति की आंखो की रौशनी भी जा सकती है। जबकि पेंटबॉल गन से सिर्फ हल्का झटका लग सकता है। इसके अलावा जिलेटिन की गोलियां सीधे शरीर पर लगने से थोड़ा दर्द हो सकता है। इससे गंभीर चोट लगने का खतरा नहीं है।

    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…
    Next Article विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया ये …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया ये …

    August 10, 2026

    डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…

    August 10, 2026

    विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया ये …

    August 10, 2026

    बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया खेल विज्ञान विशेषज्ञों का मुद्दा, देशभर में इतने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी…

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया ये …
    • जंतर-मंतर में पैलेट गन, रांची में पेंटबॉल गन, पुलिस ने उठाया नया हथियार जानें कौन-सी है ज्यादा है खतरनाक…
    • डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया ये …
    • बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया खेल विज्ञान विशेषज्ञों का मुद्दा, देशभर में इतने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?