
अनूपपुर बिजुरी: भारतीय जनता पार्टी बिजुरी ने बुधवार को अपना 42वा पार्टी स्थापना दिवस हनुमान मंदिर चौक में इक्कतीस सौ दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पुंज के मध्य ढोंल नगाड़ों की धुन पर थिरकते डांस करते हुए परमबीर हनुमानजी एवं कन्याओं का पूजा-अर्चना कर मनाया, पूर्व भाजपा महामंत्री अजय शुक्ला ने अपने उद्बोधन में बताया हम देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए वचनबद्ध है जन-जन की रक्षा के लिए पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर अपने संकल्पों को दोहराने के लिए हर वर्ष यादगार स्वरूप स्थापना दिवस लगातार 42 वर्षों से मनाते आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी बिजुरी मंडल ने भी आज भाजपा का 42वा स्थापना दिवस मनाया।
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल के अध्यक्ष ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस बार भाजपा का स्थापना दिवस समारोह कई मायनों में बेहद खास है वजह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित परिणाम उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 37 वर्षों बाद इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार यूपी की सत्ता पर अपना कब्जा किया है। स्थापना दिवस के मौके पर कोतमा विधान सभा के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल , पूर्व महामंत्री अंजय शुक्ला मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र मेहरा की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह ध्वज फहराते हुए पांच सौ एक कन्याओं का पूजन किया। इस अवसर पर , महिला मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शोभायात्रा शुरु हुई। जिसमें हजारों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन पार्टी कार्यालय पर प्रोजेक्टर के द्वारा कार्यकर्ताओ को दिखाया गया, सभी कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन को सुना।