Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हरियाणा में कमजोर प्रदर्शन पर BJP का विचार मंथन, जाट-दलितों की नाराजगी पड़ी इन पर भारी…
    राजनीति

    हरियाणा में कमजोर प्रदर्शन पर BJP का विचार मंथन, जाट-दलितों की नाराजगी पड़ी इन पर भारी…

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं के साथ लोकसभा में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन पर चर्चा हुई. इस बैठक में कांग्रेस ने किस कारण से हरियाणा की आधी यानी 5 सीटें जीतीं, इसको लेकर मंथन हुआ है. साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई है.

    हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा की अंबाला और सोनीपत सीटों पर मिली हार को लेकर चर्चा की. इसमें भी खासकर अंबाला लोकसभा सीट जो बीजेपी की ट्रेडिशनल सीट है उसपर चर्चा की गई. पूरे राज्य की सबसे सेफ सीटों में शुमार अंबाला में हार को लेकर चिंता व्यक्त की गई और कारण ढूंढने की कोशिश की गई.

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा बीजेपी के नेताओं ने सूबे में खराब प्रदर्शन के लिए जाट वोटरों में नाराजगी को एक बड़ा कारण माना है. बैठक में शामिल एक हरियाणा के नेता के मुताबिक, राज्य में हार के कारणों में दलित वोटरों की नाखुशी को भी कारण माना गया है. पार्टी जल्द ही हरियाणा में जाट मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम तैयार करेगी. बीजेपी सूबे के जाट वोटरों को आकर्षित करने के लिए एकविस्तृत आउटरीच प्रोग्राम चलाएगी.

    दलित और कमजोर वर्ग में भी दिखी नाराजगी
    वहीं, दलित और कमजोर वर्ग में नाराजगी का एक कारण ऑनलाइन और पोर्टल का अत्यधिक इस्तेमाल भी माना जा रहा है. सूबे की सरकार अपने तमाम कार्यक्रमों में ऑनलाइन फॉर्म भरने और अप्लाई करने की इजाजत देती है. अत्यधिक ऑनलाइन फॉर्म के इस्तेमाल से भी गांव और गरीब जनता में नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. हरियाणा सरकार के सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मैनुअल अप्लाई करने की व्यवस्था को भी खोला जाएगा.

    हरियाणा में जल्द ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी. बीजेपी किसी जाट नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है. वहीं, हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का सूबे में दौरा 22 से 23 जून से शुरू होगा. हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव की संभावना है और बीजेपी ने इसको लेकर चुनाव प्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी के रूप में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी नियुक्त किया.

    बैठक में शामिल हुए ये नेता
    जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बैठक में हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप के नेता सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, कैप्टन अभिमन्यु, सुधा यादव, हरियाणा के संगठन महामंत्री फंडिंद्र नाथ, संजय भाटिया, संगठन प्रभारी सतीश पूनिया और सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर मौजूद रहे.

    Post Views: 640

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का कार्यक्रम:केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू कांकेर और गरियाबंद जिले के दौरे पर,किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 17वीं किश्त राशि अंतरण में…
    Next Article लड़की तो लड़की लड़के भी नही रहे सेफ:होटल में लड़के के साथ 4 युवकों ने नंगा कर किया ये कुकर्म, पीड़ित ने की आत्महत्या इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी महंगी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अस्पताल में मरीज की हत्या; राजनांदगांव में एक मरीज ने दूसरे मरीज की ली जान: अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल…

    April 20, 2026

    इन अधिकारियों की सुस्ती छीन लेगी, उन्ही की कुर्सी; ‘बादाम नुस्खे’ से उड़ी CG हाउसिंग बोर्ड की नींदे नपे इतने अधिकारी…

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में क्रैश नहीं हुआ ये प्राइवेट प्लेन; सरकार की तरफ से बयान जारी…

    April 20, 2026

    एंट्री बैन करवा देंगे, सुप्रीम कोर्ट में तुम्हारी; भरी अदालत में CJI सूर्यकांत हो गए…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अस्पताल में मरीज की हत्या; राजनांदगांव में एक मरीज ने दूसरे मरीज की ली जान: अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल…
    • इन अधिकारियों की सुस्ती छीन लेगी, उन्ही की कुर्सी; ‘बादाम नुस्खे’ से उड़ी CG हाउसिंग बोर्ड की नींदे नपे इतने अधिकारी…
    • छत्तीसगढ़ में क्रैश नहीं हुआ ये प्राइवेट प्लेन; सरकार की तरफ से बयान जारी…
    • एंट्री बैन करवा देंगे, सुप्रीम कोर्ट में तुम्हारी; भरी अदालत में CJI सूर्यकांत हो गए…
    • ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक.चौराहों में बनेंगे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?