Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दो मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच BJP ने उतारा हिंदू प्रत्याशी, 3 विधानसभा सीटों पर खेला दांव…
    News

    दो मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच BJP ने उतारा हिंदू प्रत्याशी, 3 विधानसभा सीटों पर खेला दांव…

    By Tv 36 HindustanJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके पहले भी पार्टी ने अपनी पहली सूची में 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इस बार दिल्ली चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। बीजेपी ने कुल 58 उम्मीदवारों की लिस्ट में अभी तक किसी भी मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा है। बता दें कि तीन सीटें ऐसी भी हैं, जहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन उनके बीच में बीजेपी ने हिंदू चेहरे को खड़ा किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी की कोशिश है कि दो मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच पार्टी वहां के हिंदू वोटर्स को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी।

    बल्लीमारान से कमल बागड़ी को टिकट

    बल्लीमारान पुरानी दिल्ली की मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्र है, जहां पर बीजेपी ने कमल बागड़ी को चुनाव के मैदान में उतारा है। कमल बागड़ी अभी रामनगर वार्ड से पार्षद हैं। इस सीट से ‘आप’ ने इमरान हुसैन को टिकट दिया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने दिग्गज नेता हारुन यूसुफ को मैदान में उतारा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये दोनों ही मुस्लिम प्रत्याशी काफी ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में इनके बीच कड़ी टक्कर होगी, जिसकी फायदा बीजेपी प्रत्याशी कमल बागड़ी को मिल सकता है।

    सीलमपुर की सीट से अनिल गौड़ को मौका

    दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा सीट पर वहां के मुस्लिम ही किसी पार्टी की जीत और हार सुनिश्चित करते हैं। यहां से अभी तक केवल मुस्लिम उम्मीदवार को ही जीत मिली है। बीजेपी ने यहां की सीट से मौजपुर से निगम पार्षद अनिल गौड़ के ऊपर दांव लगाया है। इस सीट से ‘आप’ ने चौधरी जुबैर अहमद और कांग्रेस ने बागी नेता अब्दुल रहमान को टिकट दिया है। सीलमपुर की विधानसभा सीट से यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी प्रत्याशी दो विपक्षी मुस्लिम नेताओं के बीच फायदा उठा पाएंगे।

    मटिया महल से दीप्ति इंदौरा पर खेला दांव

    दिल्ली की मटिया महल की सीट पर भी मुस्लिम वोटरों का दबदबा है। बीजेपी ने यहां से दिल्ली बीजेपी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी और युवा नेता दीप्ति इंदौरा पर भरोसा दिखाया है। बता दें कि यहां से ‘आप’ ने शोएब इकबाल और कांग्रेस ने असीम अहमद को मैदान में उतारा है। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी यहां पर हिंदू वोटर्स को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।
    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। अगले महीने 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को चुनावी नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। बीजेपी पिछले 27 सालों से दिल्ली की सत्ता से दूर है, लेकिन इस बार पार्टी सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी एक बार दिल्ली में अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रही है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने 70 से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    Post Views: 875

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की पहल, मध्यम वर्ग के लिए 100 कमरों का बनाएगी आश्रम…
    Next Article बालको ने भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से युवाओं में नवाचार को दिया बढ़ावा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    योजना स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान…

    June 12, 2026

    फल खाते समय ध्यान रखने योग्य ये 3 बातें जो हर किसी को नहीं पता होती हैं…

    June 12, 2026

    दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, ये है वजह…

    June 12, 2026

    खाने में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI का एक्शन, इन कंपनियों को भेजा गया कड़ा नोटिस…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • योजना स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान…
    • फल खाते समय ध्यान रखने योग्य ये 3 बातें जो हर किसी को नहीं पता होती हैं…
    • दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, ये है वजह…
    • खाने में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI का एक्शन, इन कंपनियों को भेजा गया कड़ा नोटिस…
    • उच्च रक्तचाप वाले लोगों को रात के खाने में इस प्रकार का भोजन करना चाहिए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?