जगदलपुर, 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सुकमा से पार्टी की चुनावी तैयारी का बिगुल फूंकेंगी।
पिछले छह माह में तीसरी बार बस्तर प्रवास पर आ रही डी पुरंदेश्वरी राज्य में मंत्री कवासी लखमा के गढ़ सुकमा से पार्टी की चुनावी तैयारी का बिगुल फूंकेंगी। वे 14 से 17 मार्च तक चार दिन बस्तर संभाग में रहेंगी। इस दौरे में उनका फोकस सुकमा, बीजापुर, जगदलपुर एवं नारायणपुर रहेगा। एक माह पहले जब वह यहां आई थी तब उन्होंने दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक लेकर पार्टी संगठन के कामकाज और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा की थी।
Previous Articleकोरबा पुलिस की अभिनव पहल : ड्यूटी शुरू करने से पहले सामूहिक रूप से करेंगे राज्यगीत का गायन
Next Article पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया