बीजापुर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम केका-मोसला के पास पुलिस बल ने एक नक्सली को मार गिराया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के ग्राम केका-मोसला के बीच कल एक मुठभेड़ में इनामी नक्सली रितेश पूनम मार गिराया गया है। इस नक्सली पर तीन लाख का इनाम था। मृत नक्सली का शव कल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
नक्सली के परिजनों ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए कहा है कि यह बात सही है कि वे पहले नक्सल सदस्य था। लेकिन लगभग डेढ़ साल पहले उसने नक्सल संगठन छोड़कर दिया था और अपने मामा मामी के यहां रह कर खेती बाड़ी कर गुजारा कर रहा था। उन्होंने पुलिस पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है।