Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राजस्थान की सियासी जंग फतह करने की कवायद में जुटी है बीजेपी ….
    शीर्ष आलेख

    राजस्थान की सियासी जंग फतह करने की कवायद में जुटी है बीजेपी ….

    By Tv 36 HindustanAugust 17, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर I राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने दो कमेटियों का गठन किया है. बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति की कमान नारायण पंचारिया को सौंपी है तो संकल्प समिति (मेनिफेस्टो) के संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बनाए गए हैं. राजस्थान चुनाव को लेकर गठित दोनों कमेटियों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जगह नहीं मिल सकी है.

    ऐसे में सवाल उठने लगा है कि राजस्थान की सियासत में वसुंधरा राजे के साथ क्या ‘खेला’ हो गया है?राजस्थान की सियासी जंग फतह करने की कवायद में बीजेपी जुटी है. बीजेपी ने सूबे के चुनाव को लेकर दो महत्वपूर्ण कमेटियों का गठन किया है, लेकिन किसी में भी वसुंधरा राजे को जगह नहीं दी गई है. वसुंधरा राजे प्रदेश में बीजेपी की सबसे बड़ी नेता हैं, वो राज्य में दो बार की सीएम रह चुकी हैं और तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भी शामिल हैं. इसके बाद भी बीजेपी सीएम फेस को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रही है जबकि वसुंधरा खेमा लगातार प्रेशर पॉलिटिक्स का दांव चल रहा है.

    बता दें कि बीजेपी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के बजाय सामूहिक नेतृत्व में उतरना चाहती है. बीजेपी मोदी के चेहरे पर ही किस्मत आजमाने की कोशिश में है. कई नेता इसके संकेत भी दे चुके हैं, जिसके चलते लगता है कि वसुंधरा राजे ने पार्टी के चुनावी अभियान से किनारा किए हुई हैं. न ही गहलोत सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में नजर आईं और न ही बीजेपी की बैठकों में दिख रही हैं.

    वसुंधरा राजे के करीबी और सात बार के विधायक रहे देवीसिंह भाटी साफ तौर पर कह चुके हैं कि राजस्थान में वसुंधरा राजे के मुकाबले ऐसा कोई चेहरा नहीं जो बीजेपी की सत्ता में वापसी करवा सके. वसुंधरा को चेहरा नहीं बनाया जाता है तो उनके समर्थक तीसरा मोर्चा बनाएंगे. बीजेपी में जिस तरह से मास लीडर और स्थानीय नेताओं को साइड लाइन कर रही है.

    राजस्थान में यह हुआ तो बीजेपी को यहां भी हार का सामना करना पड़ेगा.पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव में उतरने का प्लानराजस्थान में बीजेपी का अब तक प्लान है कि पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनावी रण में उतरेगी. चुनावी अभियान को धार देने की मुहिम को सीधे नरेंद्र मोदी संभाल रहे हैं. इसके लिए उन्होंने राजस्थान नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक भी की थी, जिसमें उन्होंने बीजेपी के सांसदों से फीडबैक लिया था.

    वसुंधरा राजे भी सांसदों के साथ हुई बैठक में शिरकत की थी लेकिन पीएम मोदी ने सीएम चेहरे को लेकर किसी तरह के कोई संकेत नहीं दिए हैं. ये इस बात का संकेत है कि राजस्थान चुनाव में बीजेपी केंद्र सरकार के काम और पीएम मोदी के चेहरे पर जोर लगा रही है.2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में अलग ही नारा गूंज रहा था कि पीएम मोदी से बैर नहीं है और वसुंधरा राजे की खैर नहीं. पार्टी पिछले चुनाव में वसुंधरा राजे को आगे करके चुनाव लड़ा था, जिसका खामियाजा भी उठाना पड़ा था.

    यही वजह है कि बीजेपी इस बार किसी तरह का कोई राजनीतिक रिस्क लेने के मूड में नहीं है. ऐसे में किसी भी स्थानीय चेहरे को आगे करने की बजाय सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव में उतरने की स्ट्रैटेजी बना रखी है.वसुंधरा राजे के लिए भी उम्मीदराजस्थान की सियासत में वसुंधरा राजे को बीजेपी के चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति (मेनिफेस्टो) में जगह नहीं मिलने से उम्मीद खत्म नहीं हुई हैं. अभी भी उनके पास विकल्प बचा हुआ है.

    किसी भी चुनावी राज्य में पार्टी के दिग्गज नेताओं की इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चैयरमेन पद पर काबिज होने की होती है, क्योंकि यह वह व्यक्ति होता है जिसके पास पूरी पार्टी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी होती है.वसुंधरा राजे की नजर निश्चित तौर पर इलेक्शन कैंपेन कमेटी की कमान अपने हाथों में लेने ही है, क्योंकि इस कमेटी पर काबिज होने से एक बात साफ हो जाएगी कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार हो सकती हैं.

    इसीलिए वसुंधरा राज का विरोधी खेमा यह नहीं चाहता है कि उन्हें कैंपेन कमिटी जिम्मेदारी दी जाए. हालांकि, जनाधार और सियासी पकड़ के मामले में वसुंधरा राजे राजस्थान बीजेपी की सबसे बड़ी नेताओं में एक हैं और उनके सियासी कद का कोई दूसरा नेता नहीं है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की घोषणा की…
    Next Article महासागर में प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 60 लोगों की डूब कर हुई मौत….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस युवा ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, नंबर-1 शी यू ची को हराकर मचाया तहलका…

    August 18, 2026

    जब मैं पहली बार विधायक बना तब अमित शाह बच्चे थे दिग्गज का अमित शाह पर तीखा तंज…

    August 18, 2026

    आज का राशिफल 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य का हाल…

    August 18, 2026

    कोरबा में स्वतंत्रता दिवस पर साक्षरता का उत्सवः मशाल-टॉर्च रैली से डिजिटल शपथ तक, उल्लास ने जगाई नई उम्मीद…

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस युवा ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, नंबर-1 शी यू ची को हराकर मचाया तहलका…
    • जब मैं पहली बार विधायक बना तब अमित शाह बच्चे थे दिग्गज का अमित शाह पर तीखा तंज…
    • आज का राशिफल 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य का हाल…
    • कोरबा में स्वतंत्रता दिवस पर साक्षरता का उत्सवः मशाल-टॉर्च रैली से डिजिटल शपथ तक, उल्लास ने जगाई नई उम्मीद…
    • राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम स्थगित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?