दिल्ली
दिल्ली में MCD चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी l भाजपा ने इसके लिए अपने 232 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है l MCD चुनाव के लिए कुल 250 सीटें हैं, जिनमें बाकी बचे 18 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाद में किया जाएगा lजारी सूची में 9 पूर्व मेयर, 52 पूर्व पार्षद, 3 डॉक्टर, 4 जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इनमें 126 महिलाएं हैं।
पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता हमें पिछले 15 सालों से आर्शीवाद दे रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा चौथी बार बड़े बहुमत से चुनाव जीतेगी और एक बार फिर लोगों की सेवा करने का मौका देगी।चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।