नई दिल्ली, 16 जनवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत वाली राजनीति को केवल भाईचारे से हराया जा सकता है।
श्री गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा,“मैं भी यही मानता हूँ कि भाजपा की नफ़रत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है।”
उन्होंने कहा,“ये नफ़रत ही बेरोज़गारी के लिए भी ज़िम्मेदार है। देशीय व विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते। रोज़ अपने आस-पास बढ़ती इस नफ़रत को भाईचारे से हराएँगे- क्या आप मेरे साथ हैं।”
उन्होंने कहा कि देश में औद्योगिक विकास और सामाजिक समरसता के लिए भाईचारा जरूरी है और भाईचारे को नफरत की राजनीति को हराकर ही घोषित किया जा सकता है।
भाजपा की नफरत की राजनीति देश के लिए घातक : राहुल गांधी
Previous Articleबस्तर संभाग में मिले 367 कोरोना पॉजिटिव
Next Article छत्तीसगढ़ में मिले 5525 संक्रमित मरीज, 8 की मौत