मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। सावन कुमार टाक 86 वर्ष के थे। वे ज्यादातर नारी प्रधान फिल्मों के लिए जाने जाते थे। सावन कुमार फेफड़े से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। सावन ने सलमान खान के साथ सनम बेवफा बनाई। जिसने बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी थी।