
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में कंगारुओं को 76 रन का टारगेट मिला है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत दूसरी पारी में 163 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम के ऑलआउट होते ही अंपायर्स ने बेल्स उठा लिए और स्टंप्स कर दिया
गुरुवार को मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम ने 156/4 के स्कोर से अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाया और 197 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार कंगारुओं को पहली पारी में 88 रन की बढ़त मिली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा के अलावा, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।
दूसरी पारी में भारत की ओर से मिस्टर भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा ने 35वां अर्धशतक जमाया, जबकि श्रेयस अय्यर 26, कप्तान रोहित शर्मा 12 और विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में रविचंद्रन अश्विन ने 16 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।
नाथन लायन ने 8 विकेट चटकाए। पहले दिन भारत पहली पारी में 109 रन पर आउट हुआ था
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का स्कोरकार्ड देखें
दूसरी पारी में ऐसे गिरे भारत के विकेट
पहला : शुभमन गिल आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे और नाथन लायन की बॉल मिस कर गए। बॉल ने स्टंप को हिट किया।
दूसरा : नाथन लायन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को LBW कर दिया।
तीसरा : मैथ्यू कुहनेमन ने विराट कोहली को LBW कर दिया।
चौथा : रवींद्र जडेजा नाथन लायन का तीसरा शिकार बने। उन्हें लायन ने LBW कर दिया।
पांचवां : स्टार्क की बॉल पर उस्मान ख्वाज ने अय्यर का शानदार कैच पकड़ा।
छठा : श्रीकर भरत को लायन ने बोल्ड कर दिया।
सातवां : नाथन लायन ने अश्विन को LBW कर दिया।
आठवां : स्टीव स्मिथ ने लायन की बॉल पर पुजारा का गजब का कैच पकड़ा।
नौवां : उमेश यादव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट में कैमरून ग्रीन के हाथों कैच हुए।
दसवां : मोहम्मद सिराज लायन को आठवां शिकार बनें। उन्हें लायन ने बोल्ड कर दिया