मुंबई : रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की बाते की जा रही है। कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हैं। इससे पहले 2022 कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स थी जिसे अब ब्रम्हास्त्र ने पीछे छोड़ दिया है। इस पर द फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने रिऐक्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करके इन आंकड़ों और फिल्म पर तंज कसा है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। कई रिपोर्ट्स में फिल्म की तुलना विवेक अग्निहोत्री की मूवी द कश्मीर फाइल्स से की गई है। अब विवेक ने इस पर रिऐक्शन दिया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है, हाहाहाहा। मुझे नहीं पता द कश्मीर फाइल्स को कैसे बीट किया गया है, छड़ी से, रॉड से, हॉकी से, एके 47 से या पत्थरों से या पेड पीआर या इन्फ्लूएंसर्स से। बॉलीवुड फिल्मों को एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने दीजिए। हमें अकेला छोड़ दीजिए। मैं इस मूर्खतापूर्ण रेस में नहीं हूं। शुक्रिया।
फिल्म ट्रेड सोर्सेज की मानें तो ब्रह्मास्त्र ने रविवार को अपने दूसरे वीकेंड पर 17 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 200 और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 350 बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि ब्रह्मास्त्र इस साल सबसे ज्यादा 340 करोड़ रुपये कमाने वाली हिंदी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से आगे निकल गई है।