Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्रेकिंग न्यूज़ बैंक लॉकर में कैश रख सकते या नहीं, ये 8 चीजें नहीं रख सकते…
    समाचार

    ब्रेकिंग न्यूज़ बैंक लॉकर में कैश रख सकते या नहीं, ये 8 चीजें नहीं रख सकते…

    By Tv 36 HindustanJanuary 24, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बैंक लॉकर के नियमों को लेकर आरबीआई ने कई बड़े बदलाव है. इन्हीं में एक नियम है बैंक में कैश रखने को लेकर. लखनऊ में बीती दिसंबर को 42 लॉकर तोड़कर बड़ी चोरी अंजाम दी गई थी. इसके बाद बैंक में कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं सामने आई थी. साथ ही लोगों को लॉकर में कैश रखने को लेकर नया नियम पता चला था. चलिए आज आपको लॉकर से संबंधित आरबीआई की उसी नई गाइडलाइन से रूबरू कराते हैं

    आरबीआई ने जारी की नई गाइडलाइनःबैंक लॉकर में सामान रखने को लेकर आरबीआई नई गाइडलाइन जारी कर चुका है. इसके तहत बैंक ग्राहक लॉकर में क्या सामान रख सकता है और क्या नहीं इसके बारे में स्पष्ट किया गया है. नए नियम में चोरी और बैंक की लापरवाही से होने वाले नुकसान की दशा में बैंक की ओर से दिए जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर भी स्पष्ट किया गया है.

    बैंक लॉकर में क्या कैश रख सकते हैं: नई गाइडलाइन के तहत आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक लॉकर में कैश नहीं रख जा सकता है, जो भी ग्राहक ऐसा कर रहे हैं वे आरबीआई की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं. आरबीआई की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि बैंक लॉकर में कैश कतई न रखें.8 चीजें जो बैंक लॉकर में नहीं रख सकते
    नकदीहथियारड्रग, जहरविस्फोटकखराब होने वाली वस्तुएं जैसे सब्जी फल आदिरेडियोएक्टिव सामग्रीगैरकानूनी सामानऐसा सामान जो दूसरों के लिए परेशानी बन जाए
    बैंक लॉकर में क्या रख सकते हैं?
    आभूषणप्रापर्टी के पेपरजन्म मृत्यु प्रमाण पत्रजरूरी कागजातमैरिज सर्टिफिकेटइंश्योरेंस पॉलिसीसेविंग बांडकिसान विकास पत्र आदि.
    बैंक की लापरवाही से नुकसान पर कितना मुआवजाः आरबीआई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बैंक की लापरवाही से बैंक लॉकर धारक को लॉकर के किराए का 100 गुना तक मुआवजा देने का प्रावधान है. इसमें आभूषण की कीमत का बैंक भुगतान बैंक नहीं करेगा. मान लीजिए सुनील लॉकर का किराया 4000 रुपए प्रति वर्ष का भुगतान करते हैं. यदि उनके लॉकर में बैंक की लापरवाही से चोरी या फिर कोई नुकसान होता है. ऐसी दशा में बैंक लॉकर के किराए का 100 गुना यानी 4 लाख रुपए तक बैंक मुआवजा राशि का भुगतान कर सकता है. ऐसी दशा में ग्राहक लॉकर के किराए से 100 गुना कीमती सामान रखने से बचें ताकि उनका नुकसान न हो सके.

    बीते वर्ष लखनऊ में टूटे थे 42 लॉकरः दिसंबर 2024 में लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरों ने 42 लॉकर्स तोड़कर करोड़ों का सामान चुरा लिया गया था. इस चोरी की घटना के बाद ग्राहकों को अपने सामान की चिंता सताने लगी थी. रिटायर्ड वरिष्ठ बैंक मैनेजर सर्व मित्र भट्ट ने बताया कि आरबीआई ने 18 अगस्त 2019 को एक्ट लागू किया था, जिसके मुताबिक, आप अपनी बैंक में लॉकर्स के एवज में जितना किराया दे कर रहे हैं, चोरी होने की स्थिति में बैंक किराये का सौ गुना ही भुगतान करेगी

    क्या कैश चोरी होने पर मुआवजा मिलेगाः आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक यदि बैंक लॉकर से बैंक की लापरवाही से कैश चोरी हो जाता है, ऐसी दशा में बैंक इसके मुआवजे का भुगतान नहीं करेगा. बैंक की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि सिर्फ आभूषण और जरूरी प्रपत्र ही लॉकर में रखे जाएंगे. कैश रखने का प्रावधान नहीं है. ऐसी दशा में नुकसान का दावे के लिए बैंक उत्तरदायी नहीं है.बैंक लॉकर का किराया कितना हैःहर बैंक का लॉकर का किराया अलग-अलग है. यह 1350 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक हो सकता है. ग्राहकों को बैंक ने कई तरह की सुविधाएं दी हैं. इनमें स्माल से लेकर बड़े लॉकर की सुविधा भी शामिल है. इसके अलावा यदि दो लोग मिलकर लॉकर खोलना चाहते हैं तो बैंक इसकी भी अनुमति देता है. इसके लिए दोनों को मिलकर ज्वाइंट लॉकर खोलना होगा.चाबी-पासवर्ड खोने पर बैंक जिम्मेदार नहींःबैंक की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि ग्राहक लॉकर की चाबी या फिर पासवार्ड खो देता है और उसका दुरुपयोग होता है तो उससे होने वाले नुकसान के लिए बैंक कतई जिम्मेदार नहीं होंगे. ऐसी स्थिति में बैंक क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं करेंगे.परिवार के सदस्य नहीं खोल पाएंगे लॉकरः नए नियम के तहत सिर्फ ग्राहक को ही लॉकर खोलने की अनुमति दी गई है. परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को लॉकर खोलने की अनुमति आरबीआई ने नहीं दी है.कब ग्राहक को पूरा नुकसान उठाना पड़ेगा. आरबीआई की ओर से जारी नए नियम के तहत भूकंप, बाढ़, तूफान आदि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से होने वाले नुकसान के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा. ऐसी दशा में ग्राहक को खुद ही पूरा नुकसान उठाना पड़ेगा. इस दशा में बैंक मुआवजे के प्रति उत्तरदायी नहीं होगा.

    Post Views: 1,375

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleJPC की बैठक के बीच आया सियासी भूचाल ये 10 विपक्षी सांसद हुए सस्पेंड, बुलाना पड़ा मार्शल जानें पूरा मामला…
    Next Article छत्तीसगढ़ में शराब पीने और चिकन मटन खाने वालों के लिए जरूरी खबर,हो जाए सावधान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना सही है जानिए ज्योतिष और परंपरा क्या कहती है…

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, ये है प्रवेश का समय दिशा-निर्देश जारी…

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को ये नई उड़ान…

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना सही है जानिए ज्योतिष और परंपरा क्या कहती है…
    • रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, ये है प्रवेश का समय दिशा-निर्देश जारी…
    • विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को ये नई उड़ान…
    • मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    • विष्णु भैया का प्यार महतारी वंदन योजना से मिला ये उपहार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?