नई दिल्ली:– वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की मीटिंग में हंगामा हो गया है। इस हंगामे को देखते हुए मार्शल तक को बुलाना पड़ गया है। असदुद्दीन ओवैसी और कल्याण बनर्जी सहित 10 विपक्षी सांसदों को जेपीसी सदस्यता से एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।
कौन-कौन हुआ सस्पेंड?
निलंबित विपक्षी सांसदों में कल्याण बनर्जी, मोहम्मद जावेद, ए राजा, असदुद्दीन ओवैसी, नासिर हुसैन, मोहिबुल्लाह, एम अब्दुल्ला, अरविंद सावंत, नदीमुल हक, इमरान मसूद शामिल हैं।
कल्याण बनर्जी ने लगाया आरोप
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर टीएमसी सांसद और संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य कल्याण बनर्जी ने कहा कि 21 जनवरी को देर से सत्र के बाद, अध्यक्ष ने सदस्यों को सूचित किया कि बैठक 24 और 25 जनवरी को होगी। उन्होंने कहा कि अन्य सदस्यों ने विरोध किया और एक पत्र लिखा। हमने 30 या 31 जनवरी के बाद बैठक निर्धारित करने का अनुरोध किया, लेकिन अध्यक्ष ने हमारी बात नहीं सुनी।
बताया अघोषित आपातकाल
इसलिए हम अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करके आए हैं, कल आधी रात को हमें संदेश मिला कि एजेंडे में बदलाव हुआ है, घड़ी की सुई की दिशा में चर्चा नहीं होगी। लेकिन बैठक 24 और 27 को होगी लेकिन 25 जनवरी को नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अंदर एक अघोषित आपातकाल है, जब कार्यवाही चल रही थी तो उन्हें लगातार फोन आते रहे और उन्होंने उसके आधार पर काम किया। बनर्वजी ने कहा कि वह किसी और के फैसले को लागू कर रहे हैं। जब हमने विरोध किया, तो निशिकांत दुबे लोगों को निलंबित करने के लिए मशहूर हैं। अध्यक्ष ने 10 सांसदों को निलंबित कर दिया, वे चाहते थे कि चर्चा बिना किसी विरोध के चलती रहे।
